फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba said, people's hearts can be won by love, patriots cannot be made on the strength of sticks

जम्मू-कश्मीर: महबूबा ने कहा, प्यार से लोगों का जीता जा सकता है दिल, डंडे के जोर पर नहीं बना सकते देशप्रेमी 

Sat, 30 Oct 2021 09:48 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 30 Oct 2021 09:48 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आगरा में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई गलत है। जिस तरह से घाटी में धरपकड़ का माहौल बनाया गया है, उससे हालात ठीक नहीं, बल्कि बिगड़ेंगे।

विज्ञापन
Mehbooba said, people's hearts can be won by love, patriots cannot be made on the strength of sticks
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरकार को बोलते-बोलते थक गए कि डंडे के जोर पर आप किसी को जबरदस्ती देशभक्त नहीं बना सकते हैं। इसके लिए प्यार की जरूरत है। इसी से यहां की जनता के दिलों को जीता जा सकता है। महबूबा मुफ्ती ने हाल में भारत-पाकिस्तान में हुए क्रिकेट मैच पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खेल खेल होता है।

विज्ञापन


जिस तरह से आगरा में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वह बहुत गलत है। जिस तरह से घाटी में धरपकड़ का माहौल बनाया गया है, उससे हालात ठीक नहीं, बल्कि बिगड़ेंगे। महबूबा ने कहा कि सिर पर बंदूक रख कर आप नहीं कह सकते कि इस खिलाड़ी को पसंद करना है। हिंदुस्तान बड़ा देश है। हर किसी को हक है कि वह किस खिलाड़ी को पसंद करे।
विज्ञापन


हमें श्रीनगर में प्रदर्शन करने नहीं दिया गया 
महबूबा ने कहा कि हमारी पार्टी ने इसके खिलाफ  प्रदर्शन करना चाहा, लेकिन श्रीनगर में हमें प्रदर्शन नहीं करने दिया गया। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खत लिखा है, जिसमें कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के दिल जीतने के लिए प्यार की जरूरत है। ताकत से देश नहीं चलता। इससे युवाओं का भविष्य बिगड़ेगा, जिससे वह हमसे और दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पार्टी कार्यालय से रैली निकालने की कार्यकर्ताओं की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। उन्हें पार्टी कार्यालय से नहीं निकलने दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आगरा में गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने तथा श्रीनगर में मेडिकल छात्रों के खिलाफ अनैतिक गतिविधि निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले हटाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed