{"_id":"6354482cd0a6f6516373a302","slug":"mehbooba-said-government-is-not-worried-about-security-then-i-will-leave-the-house-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा बोली: सरकार को सुरक्षा की चिंता नहीं तो घर कर दूंगी खाली, बेदखली के नोटिस से आश्चर्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा बोली: सरकार को सुरक्षा की चिंता नहीं तो घर कर दूंगी खाली, बेदखली के नोटिस से आश्चर्य नहीं
Sun, 23 Oct 2022 01:26 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:26 AM IST
सार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पासपोर्ट को जब्त करना, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ या बेदखली के नोटिस उन्हें आश्चर्यचकित नहीं करते हैं। इससे पहले सरकार को अपनी प्राथमिकता तय करनी चाहिए।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर सरकार को सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है तो मैं सरकारी घर फेयरव्यू खाली कर दूंगी। इसमें क्या बड़ी बात है। जिले में अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र पर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से कहा कि पासपोर्ट को जब्त करना, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ या बेदखली के नोटिस उन्हें आश्चर्यचकित नहीं करते हैं।
विज्ञापन
अगर कोई चीज मुझे चौंकाती है तो वह मीडिया की प्राथमिकताएं हैं। मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वास्तविक समस्याओं के बजाय जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा उन्हें बेदखली का नोटिस जारी किए जाने जैसे गैर जरूरी मुद्दों पर चर्चा करके समय बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन
असल में उन्हें वास्तविक मुद्दों और लोगों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। मीडिया पर मेरे घर को लेकर डिबेट होती है लेकिन आरिफ गनई पर चुप्पी क्यों जिसे हिरासत में मारा गया।
विज्ञापन
अभी 18 वर्षीय आरिफ पर आरोप लगाया गया था पर आरोप तय नहीं था। वह कैसे मारा गया। प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री को उच्च सुरक्षा वाले गुपकार रोड पर स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। संवाद