फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba said: government is not worried about security, then I will leave the house empty

महबूबा बोली: सरकार को सुरक्षा की चिंता नहीं तो घर कर दूंगी खाली, बेदखली के नोटिस से आश्चर्य नहीं

Sun, 23 Oct 2022 01:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Oct 2022 01:26 AM IST
सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पासपोर्ट को जब्त करना, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ या बेदखली के नोटिस उन्हें आश्चर्यचकित नहीं करते हैं। इससे पहले सरकार को अपनी प्राथमिकता तय करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Mehbooba said: government is not worried about security, then I will leave the house empty
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर सरकार को सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है तो मैं सरकारी घर फेयरव्यू खाली कर दूंगी। इसमें क्या बड़ी बात है। जिले में अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र पर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से कहा कि पासपोर्ट को जब्त करना, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ या बेदखली के नोटिस उन्हें आश्चर्यचकित नहीं करते हैं।

विज्ञापन


अगर कोई चीज मुझे चौंकाती है तो वह मीडिया की प्राथमिकताएं हैं। मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वास्तविक समस्याओं के बजाय जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा उन्हें बेदखली का नोटिस जारी किए जाने जैसे गैर जरूरी मुद्दों पर चर्चा करके समय बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन


असल में उन्हें वास्तविक मुद्दों और लोगों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। मीडिया पर मेरे घर को लेकर डिबेट होती है लेकिन आरिफ  गनई पर चुप्पी क्यों जिसे हिरासत में मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी 18 वर्षीय आरिफ  पर आरोप लगाया गया था पर आरोप तय नहीं था। वह कैसे मारा गया। प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री को उच्च सुरक्षा वाले गुपकार रोड पर स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed