फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba returned srinagar due to bad weather

खराब मौसम के बीच पत्नीटॉप से श्रीनगर लौटीं महबूबा

Fri, 11 Mar 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 11 Mar 2016 06:35 PM IST
सार

  • चिनाब घाटी का तीन दिवसीय दौर स्थगित
  • महबूबा को जम्मू संभाग के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में सदस्यता अभियान का आगाज 11, 12 और 13 मार्च को करना था।

विज्ञापन
Mehbooba returned srinagar due to bad weather
पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खराब मौसम की वजह से पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती को शुक्रवार को चिनाब घाटी का अपना तीन दिवसीय दौरा स्थगित कर पत्नीटाप से ही श्रीनगर लौटना पड़ा। अब नए सिरे से चिनाब घाटी की तारीख को पार्टी की ओर से तय किया जाएगा। 
विज्ञापन


महबूबा को जम्मू संभाग के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में सदस्यता अभियान का आगाज 11, 12 और 13 मार्च को करना था। इसके लिए वह वीरवार रात को ही श्रीनगर से पत्नीटाप पहुंच गई थीं, लेकिन शुक्रवार सुबह भारी बारिश की वजह से दौरे को स्थगित करना पड़ा। 
विज्ञापन


पीडीपी के प्रदेश महासचिव वेद महाजन ने महबूबा के तीन दिवसीय दौरे के स्थगित होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि खराब मौसम की वजह से दौरा स्थगित हुआ। उनका कहना है कि चिनाब घाटी के दौरे की नई तारीख पार्टी की ओर से तय की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed