{"_id":"619f6cc7c26fcd0385261423","slug":"mehbooba-raised-questions-on-rambagh-encounter-said-doubts-on-authenticity-the-shelling-was-one-sided","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा के प्रश्न: रामबाग मुठभेड़ पर उठाए सवाल, कहा- प्रामाणिकता पर शक, गोलाबारी एकतरफा थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा के प्रश्न: रामबाग मुठभेड़ पर उठाए सवाल, कहा- प्रामाणिकता पर शक, गोलाबारी एकतरफा थी
Thu, 25 Nov 2021 04:30 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:30 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस बार फिर रामबाग मुठभेड़ पर सवाल उठाए है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर कहा कि अधिकारियों का बयान जमीनी स्थिति से मेल नहीं खाता।
विज्ञापन
पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि रामबाग इलाके में हुई मुठभेड़ को लेकर शक पैदा हो रहे हैं। इस ऑपरेशन में सुरक्षाकर्मियों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। श्रीनगर में हाल में आम नागरिकों की हत्या के मामले में वांछित द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) आतंकवादी संगठन के सरगना समेत तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने बुधवार को मार गिराया था।
विज्ञापन
महबूबा ने ट्वीट किया, कल रामबाग में हुई कथित मुठभेड़ के बाद उसकी प्रामाणिकता को लेकर जायज शक पैदा हो गए हैं। पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि खबरों और चश्मदीदों के मुताबिक ऐसा लगता है कि गोलीबारी एकतरफा थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘एक बार फिर आधिकारिक बयान जमीनी हालात से मेल नहीं खाता जैसा कि शोपियां, एचएमटी और हैदरपोरा में देखा गया था। मारे गए आतंकियों की पहचान टीआरएफ सरगना मेहरान शल्ला और पुलवामा निवासी मंजूर अहमद मीर और अराफात शेख के तौर पर की गई है।
विज्ञापन