{"_id":"5c1e6f42bdec22570050885d","slug":"mehbooba-mufti-took-core-group-meeting-of-pdp-for-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: महबूबा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, पीडीपी की श्रीनगर में हुई कोर ग्रुप बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: महबूबा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, पीडीपी की श्रीनगर में हुई कोर ग्रुप बैठक
Sun, 23 Dec 2018 09:00 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पीडीपी की कोर ग्रुप की बैठक शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के निवास पर हुई। बैठक में संसदीय चुनाव में किस तरह से पार्टी उतरे, इसकी रणनीति क्या होनी चाहिए समेत अनेक मुद्दों पर बातचीत की गई। बैठक में राज्य से बाहर होने के कारण दिलावर मीर मौजूद नहीं रहे।
श्रीनगर में हाल ही में पीडीपी के दो वरिष्ठ सदस्यों सय्यद बशारत बुखारी और पीर मोहम्मद हुसैन के नेशनल कांफ्रेंस में शामिल होना और उड़ी प्रमुख राजा एजाज सहित अन्य का इस्तीफा देना दर्शाता है कि पीडीपी में अंदरूनी दरार हैं और यह आहिस्ता-आहिस्ता बिखर रही है। इससे अधिक पार्टी ने अगर उनके एक मुख्य सदस्य मुजफ्फर बेग को लाने में सफलता प्राप्त की हैं लेकिन एक के बाद एक पार्टी के सदस्यों के बाहर निकलने और से साफ है कि पार्टी की मजबूती और साख प्रभावित हो रही है।
कुछ ऐसे ही मुद्दों पर यह बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पार्टी की मौजूदा स्थिति और संसदीय चुनाव के लिए पुख्ता रणनीति को लेकर काफी चिंतित हैं। पीडीपी प्रवक्ता मोहम्मद रफी मीर ने इस संदर्भ में कहा कि यह कोर ग्रुप बैठक कई मुद्दों को लेकर थी, जिसमें एक आने वाले संसदीय चुनाव की रणनीति बनाना शामिल था।
विज्ञापन
उनके अनुसार बैठक में सभी पार्टी के सदस्य मौजूद रहे लेकिन दिलावर मीर राज्य से बाहर हैं, जिसके कारण वह बैठक में भाग नहीं ले पाए। मीर के अनुसार बैठक में मुफ्ती मोहम्मद सईद की बरसी के आयोजन के लिए भी विचार विमर्श किया गया।
सूत्रों के अनुसार पीडीपी से इस्तीफा देने वाले पूर्व वित्त मंत्री हसीब द्राबू आने वाले दिनों में पीडीपी के विरोधी दल में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में एक सवाल में सियासी गलियारों में अफवाहों को लेकर रफी मीर ने कहा कि इस बैठक में ऐसे किसी मुद्दे पर बात नहीं की गई। यह बैठक का एजेंडा था ही नहीं।