फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Mehbooba Mufti took a dig on separatists

'एनकाउंटर के बहाने कश्मीर घाटी में खराब किए गए हालात'

Mon, 22 Aug 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 22 Aug 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti took a dig on separatists
लोगों को संबोध‌ित करतीं सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पिछले करीब डेढ़ माह से कश्मीर में बिगड़े चले आ रहे हालात को साजिश बताते हुए कहा है कि एनकाउंटर को बहाना बनाकर कुछ लोगों ने हालात खराब किए।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा उनकी सरकार के गठन के बाद से ही कभी हंदवाड़ा तो कभी सैनिक कालोनी को मुद्दा बना हालात खराब करने की कोशिश की गई। जब बात नहीं बनी तो एनकाउंटर को बहाना बनाकर प्रदेश में हालात खराब किए गए। 
विज्ञापन


सोमवार को जम्मू के भगवती नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन और बाग-ए-बाहु में साउंड, लाइट एंड लेजर शो व म्यूजिक फाउंटेन की आधारशिला रखने के बाद महबूबा ने अपने संबोधन में कहा कि 2010 में जो कुछ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार ऐसा कुछ नहीं है। तब लोगों का फर्जी एनकाउंटर हुआ, फिर सोपोर में दो बच्चियों से बलात्कार कर हत्या की गई। साथ ही राह चलते मासूम लोगों पर गोलियां चली। आज किसी भी आम आदमी पर किसी तरह का कोई जुल्म नहीं हुआ। 

चंद लोग मासूम बच्चों से सीआरपीएफ और पुलिस पर करवा रहे हमले

Mehbooba Mufti took a dig on separatists
पीड़‌ित के पर‌िवार वालों से म‌िलतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
किसी इलाके में आतंकी मारे गए। मुझे लगता हैं इसमें कोई गम नहीं और किसी का कसूर नहीं। पिछले ढाई दशक से कश्मीर में एनकाउंटर हुए। लेकिन, इस बार पहले से ही तैयारी थी कि कुछ बहाना बनाकर हालात खराब किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुट्ठी पर लोग मासूम बच्चों के साथ पुलिस स्टेशन जाते हैं और पुलिस से बंदूक को छीनने की कोशिश करते हैं।

इसके साथ ही बच्चों से पुलिस स्टेशन पर पेट्रोल पंप फेंकवाते हैं और सीआरपीएफ कैंप पर हमला करवाते हैं। जब सुरक्षाबल कार्यवाइ करने पर मजबूर हो जाते हैं, तो ये लोग भाग जाते हैं।

इसका खामियाजा छोटे-छोटे बच्चों को उठाना पड़ता है। महबूबा ने सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए कहा कि अपनी तरफ से पूरा संयम बरतने के बावजूद जब लोग उनके कैंप में घुस जाते हैं, तो उन्हें कार्यवाई करने को मजबूर होना पड़ता है। 

उन्होंने अफगानिस्तान और सीरिया में बम ब्लास्ट के बाद आइ एक तस्वीर का हवाला देते हुए कहा कि जो आजादी इस मुल्क में है, वह उन मुल्कों में भी नहीं, जो अपने को आजाद व इस्लामिक बताते हैं। वहीं केंद्र सरकार से महबूबा ने अपील की कि वह सभी कश्मीरियों को एक नजर से न देखे और कश्मीर के जो भी अलग-अलग तबके के लोग हैं, उनसे बातचीत करने की पहल करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed