फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba mufti targets government on EDs action, Summons sent to her mother

ईडी की कार्रवाई को महबूबा ने दिया सियासी रंग: मां को भेजा गया समन तो सरकार पर लगा दिया गंभीर आरोप

Tue, 06 Jul 2021 05:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 05:55 PM IST
सार

जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर एक बार फिर पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने सवाल उठाया है।

विज्ञापन
Mehbooba mufti targets government on EDs action, Summons sent to her mother
महबूबा मुफ्ती

विस्तार

महबूबा मुफ्ती की मां को मंगलवार को ईडी की ओर से समन भेजा गया है। इस मामले को महबूबा ने राजनीतिक रंग दे दिया है। महबूबा ने कहा कि जिस दिन पीडीपी ने परिसीमन आयोग से नहीं मिलने का फैसला किया, ईडी ने मेरी मां को अज्ञात आरोपों के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन भेज दिया। आगबबूला हुईं महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने के अपने प्रयासों में, भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों को भी नहीं बख्शती। एनआईए और ईडी जैसी एजेंसियां अब उनको फायदा पहुंचाने के उपकरण हैं।

विज्ञापन


बता दें कि परिसीमन आयोग के दौरे को लेकर पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि पीडीपी परिसीमन आयोग को यह पत्र भेज रही है। लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए कोई आधारभूत कार्य नहीं किया गया है। राजनीतिक गतिविधि के लिए कोई विश्वसनीय कदम नहीं उठाए गए हैं। जिसको देखते हुए परिसीमन आयोग की बैठक में पीडीपी शामिल नहीं होगी। पीडीपी महासचिव जीएन हंजुरा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों को ठेस पहुंचाने के लिए परिसीमन आयोग के अभ्यास को पूर्व नियोजित होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) रंजना देसाई को लिखे गए पत्र में पीडीपी ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल दिया गया। जम्मू-कश्मीर के लोगों से उनके अधिकार छीन लिए गए। जिसका क्रम अभी भी जारी है। देश भर में परिसीमन प्रक्रिया को 2026 तक रोक दिया गया है लेकिन जम्मू-कश्मीर अपवाद बना दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ये नजारा हैरान कर देगा: आपने कभी देखा है तैरता हुआ बाजार? अगर नहीं तो देखिए इस सब्जी मंडी की तस्वीरें    
यह भी पढ़ें- देखिए बेटियों का साहस: आतंक के खात्मे में ऐसे संभालती हैं मोर्चा, युवतियों के लिए बनेंगी रोल मॉडल    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed