फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti targets BJP said will not tolerate statements against Prophet also condemns Al Qaeda threat

महबूबा मुफ्ती बोलीं: पैगंबर के खिलाफ बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे, किश्तवाड़ में विरोध- दुकानें रहीं बंद

Wed, 08 Jun 2022 05:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 05:45 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ बयान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उनके बयान से मुस्लिमों में रोष है। भाजपा पिछले कुछ सालों से मुस्लिम विरोधी बातों को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti targets BJP said will not tolerate statements against Prophet also condemns Al Qaeda threat
Pdp Chief Mehbooba Mufti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह अलकायदा की ओर से दी गई धमकी की निंदा करती हैं,  लेकिन यह भाजपा प्रवक्ता द्वारा दुनिया के मुसलमानों के जज्बातों को ठेस पहुंचाने के चलते हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम लोग कुछ भी बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन पैग़ंबर साहब की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकते। महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को श्रीनगर में कहा कि हाल में जो राहुल भट्ट की हत्या हुई, उसकी वजह से लोग डर गए ह़ैं। खासकर हमारे पंडित भाई।
विज्ञापन


अफ़सोस है, जो कैंपों में लोग हैं, उन्हें वहां बंद कर रखा गया है। उम्मीद है कि हालत ऐसे नहीं रहेंगे। वहीं अलकायदा की ओर से दी गई धमकी पर महबूबा ने कहा कि मैं अलकायदा की धमकी की निंदा करती हूं। लेकिन, जिस तरह भाजपा के प्रवक्ता ने पूरे दुनिया के मुसलमानों के जज्बातों को ठेस पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता। महबूबा ने कहा की उक्त प्रवक्ता को जेल में डालना चाहिए था, लेकिन वह इंतजार करते रहे।  जब इस्लामी मुल्कों ने ग़ुस्सा दिखाया तब इनके (भाजपा सरकार) होश ठिकाने लगे, तब थोड़ी बहुत करवाई की। 

नूपुर की विवादित टिप्पणी पर किश्तवाड़ में बंद

टीवी डिबेट के दौरान भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को किश्तवाड़ में बंद रखा गया। किश्तवाड़ जामिया मस्जिद प्रबंधन और बार एसोसिएशन की ओर से आहूत बंद के दौरान बहुसंख्यक समुदाय की सभी दुकानें बंद रहीं।

वहीं, बंद के समर्थन में बार एसोसिएशन से संबद्ध वकीलों ने भी कामकाज ठप रखा। बंद की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे। पुलिस के अनुसार बंद शांतिपूर्ण रहा। 

नूपुर के समर्थन पर तीन के खिलाफ केस

किश्तवाड़ में भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों पर एफआईआर दर्ज की है। नूपुर शर्मा की टिप्पणी का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि इकजुट जम्मू के दो कार्यकर्ता और भाजपा के एक नेता नूपुर शर्मा का सोशल मीडिया पर खुलकर समर्थन कर रहे हैं।



ऐसे में इन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं, शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लोगों को चेतावनी दी है कि धार्मिक भावनाएं भड़काने अथवा आहत करने वाली कोई भी टिप्पणी न करें। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed