फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti target bjp said party hiding its failures with kashmir files film

कश्मीर फाइल्स: फिल्म के सहारे अपनी नाकामियों को छिपा रही भाजपा- महबूबा मुफ्ती

Wed, 23 Mar 2022 05:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 05:58 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि वे कश्मीर फाइल्स फिल्म के सहारे अपनी नाकामियों को छिपाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti target bjp said party hiding its failures with kashmir files film
Mehbooba Mufti - फोटो : ANI

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू दौरे पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। मुफ्ती ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि वे कश्मीर फाइल्स फिल्म के सहारे अपनी नाकामियों को छिपाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद ने हर धर्म और जाति से संबंधित लोगों पर जुल्म किया है। घाटी में हिंदुओं पर भी जुल्म हुआ है और मुसलमानों पर भी अत्याचार हुए हैं। कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ है, वो दुखदाई है। लेकिन, मुस्लिमों को को भी आतंकवाद ने बड़ा दर्द दिया है।
विज्ञापन


पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पिछले सात सालों से केंद्र में सरकार में है। लेकिन, वह कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं कर पाई है। केंद्र में जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री थे तो विस्थापितों को टैंटों से निकाल कर उन्हें फ्लैट दिए गए। उनके लिए रोजगार पैकेज की घोषणा हुई थी, जिसे बाद में अमलीजामा पहनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed