फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti says India should take first step to de-escalate tensions with Pakistan

IND vs PAK: पाकिस्तानी हमलों के बीच महबूबा मुफ्ती ने अलापा शांति और वार्ता का राग, केंद्र सरकार से कही ये बात

Sat, 10 May 2025 03:08 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई जम्मू
पीटीआई जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 May 2025 03:08 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान लगातार ड्रोन और मिसाइल से हमले कर रहा है, भारत भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत को ही शांति और वार्ता की दुहाई देनी शुरू की है। 

विज्ञापन
Mehbooba Mufti says India should take first step to de-escalate tensions with Pakistan
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ( पीडीपी ) प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि भारत को उपमहाद्वीप में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका को अपनाना चाहिए। पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए, क्योंकि यह देश के लिए मजबूती से खड़े होने और यह प्रदर्शित करने का समय है कि उसकी असली ताकत उसकी सॉफ्ट पावर और शांति के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है।

विज्ञापन


मुफ्ती की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद दी। अमेरिका की ओर से पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिफ मुनीर से बात करने और दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह करने के बाद आई है।
विज्ञापन


मुफ्ती ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि भले ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुरू में कहा था कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में एक निश्चित बिंदु से आगे हस्तक्षेप नहीं करेगा। लेकिन स्थिति की चिंताजनक तीव्रता के मद्देनजर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अब पाकिस्तानी सेना प्रमुख से संपर्क किया है। साथ ही दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असंगत अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर रहने के बजाय, भारत को तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए।  विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और अब एक उभरती हुई शक्ति के साथ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में भारत को असंगत अंतर्राष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed