फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MEHBOOBA MUFTI SAYS ABOUT DEVELOPMENT IN KASHMIR

कश्मीर में अमन होगा तभी होगा विकास : महबूबा मुफ्ती

Mon, 30 Jan 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 30 Jan 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
MEHBOOBA MUFTI  SAYS ABOUT DEVELOPMENT IN KASHMIR
महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कश्मीर अमन कायम होने से ही विकास होगा। शांति बहाल होगी तभी पर्यटन भी बढ़ेगा। भ्रष्टाचार समाप्त करना और सुशासन की स्थापना सब कुछ शांति के माहौल से ही संभव है। हालात खराब होते हैं तो सबसे अधिक नुकसान कश्मीर का ही होता है।

विज्ञापन


अनुदान मांगों पर चर्चा का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू में माहौल अच्छा है। सभी लोग साथ रहते हैं। कश्मीर पंडित भी कश्मीर से आकर जम्मू में रह रहे हैं। डोगरा और मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी साथ -साथ चलते हैं। कश्मीरी भी आ रहे हैं और जम्मू में घर बना रहे हैं। पहले कश्मीर में भी ऐसा ही माहौल था। अब कश्मीरियत जम्मू में आ गई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीपी ने काफी सोच विचारकर भाजपा के साथ गठबंधन किया है। यह गठबंधन नहीं होता तो जनादेश का अपमान होता। अब एजेंडा आफ अलायंस एक दस्तावेज है जो कश्मीर में अमन और विकास का आधार है। आज विपक्ष और सभी लोग इस एजेंडे पर विश्वास जता रहे हैं। इस पर अमल करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सिस्टम में बदलाव आ रहा है'

MEHBOOBA MUFTI  SAYS ABOUT DEVELOPMENT IN KASHMIR
महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO

उन्होंने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद ने जब कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई, तब विश्वास का माहौल बना था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह कश्मीर आए। उनका स्वागत हुआ। वाजपेयी ने पाकिस्तान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया।

तब पाकिस्तानी राष्ट्रपति मुशर्रफ ने भी समझौता किया कि आतंक के लिए पाक की जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देंगे। जम्मू कश्मीर के मुख्यधारा के दलों के वजूद को भी पाकिस्तान ने माना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80 हजार करोड़ का पैकेज कश्मीर को दिया है। पीओके के रास्ते खोलने के लिए बात हुई है। 

महबूबा ने कहा कि सिस्टम में बदलाव आ रहा है। पहले एक रुपए की योजना को लागू करने पर 5 रुपए खर्च हो रहे थे। अब यह खर्च घटाया है। योजनाओं के मानिटरिंग का सिस्टम बनाया गया है। प्रोजेक्टों के डीपीआर को समय पर पूरा कर समयबद्ध तरीके से प्रोजेक्ट पूरा करने की व्यवस्था बनी है। 

'जम्मू स्वायत्त टूरिस्ट डेस्टीनेशन बनेगा'

MEHBOOBA MUFTI  SAYS ABOUT DEVELOPMENT IN KASHMIR
महबूबा मुफ्ती - फोटो : file Photo

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब पिछले दरवाजे भर्तियां बंद हो गईं हैं। पारदर्शिता कायम हो रही है। अब किसी को शिकायत नहीं मिलेगी। मुफ्ती मोहम्मद ने आवाम से जो वादे किए हैं उन सब को पूरा करेंगे। पीएम पैकेज को लागू करने में कोई भेदभाव नहीं होगा। विपक्षी सदस्यों के क्षेत्र में भी समान रूप से विकास होगा।

लेह और कारगिल के लिए 30-30 करोड़ दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू स्वायत्त टूरिस्ट डेस्टीनेशन बनेगा। यह मुफ्ती का सपना था जो पूरा होगा। कश्मीर में शांति के बाद ही पर्यटन का विकास हो सकता है। जम्मू में हेरीटेज और खूबसूरत स्थान कई हैं।

चमलियाल और रणजीत सागर बांध का विकास होगा। इन्होंने हिमालयन सर्किट में सुद्महादेव, पत्नीटाप और मानतलाई के भी विकास की बात कही। कश्मीर में हजरबल के विकास के लिए 45 करोड़ दिए गए हैं। स्पोर्टस के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed