फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said Voting is the only power left with people of jammu kashmir

महबूबा मुफ्ती बोलीं: भाजपा ने जम्मू कश्मीर को जेल में बदल दिया, अब लोगों के पास वोट ही एकमात्र ताकत

Thu, 21 Mar 2024 05:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 05:42 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के पास मतदान ही एकमात्र शक्ति बची है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said Voting is the only power left with people of jammu kashmir
महबूबा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के पास मतदान ही एकमात्र शक्ति बची है। मुफ्ती ने आरोप लगाया किया कि भाजपा शासित केंद्र प्रदेश के लोगों की आवाज को दबाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हर तरह के अन्याय हो रहे हैं और जम्मू-कश्मीर को जेल में बदल दिया गया है। यहां के लोगों की आवाज को दबाने के लिए पीडीपी को तोड़ दिया। उन्होंने (भाजपा) पीडीपी से विधायकों, मंत्रियों और संसद सदस्यों को छीन लिया ताकि वे ऐसा कर सकें। अब कश्मीर के लोगों के पास सिर्फ उनके वोट की ताकत है। इससे जवाब देना होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के बाद जम्मू-कश्मीर में कई दलों का गठन किया गया ताकि केंद्र अपने पसंदीदा नेताओं को संसद में भेज सके। यह देश के लोगों को सोचने का विषय है कि यहां के लोगों को वोट की ताकत पर विश्वास करने में काफी समय लगा। प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लाल किले से घोषणा करनी पड़ी कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed