फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti said delimitation in Jammu kashmir is part of BJP plan to divide regions religions communities

महबूबा मुफ्ती को भाजपा की नीयत में दिखा खोट, बोलीं- परिसीमन के जरिए हो रही ये साजिश

Sun, 21 Feb 2021 01:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Feb 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti said delimitation in Jammu kashmir is part of BJP plan to divide regions religions communities
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने परिसीमन को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की कवायद क्षेत्रों, धर्मों और समुदायों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने और बांटने की  भाजपा की बड़ी साजिश का हिस्सा है।

विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि केंद्र जिस तेजी और हड़बड़ी के साथ परिसीमन की कवायद में जुटी है उसके पीछे के मकसद को लेकर गंभीर संदेह पैदा होते हैं। यह क्षेत्रों, धर्मों और समुदायों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने और विभाजित करने की भाजपा की बड़ी साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल छह मार्च को जम्मू-कश्मीर के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया था। वहीं परिसीमन की प्रक्रिया के संदर्भ में सुझावों और विचारों के लिए आयोग की पहली बैठक गुरुवार को हुई थी। जिसमें केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जम्मू से सांसद जुगल किशोर शर्मा ने हिस्सा लिया था। जबकि आयोग के तीन अन्य सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस(नेकां) के सांसद फारूक अब्दुल्ला, अकबर लोन और हसनैन मसूदी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः श्रीनगर हमले की आतंकियों को चुकानी होगी बड़ी कीमत, बैठक में बनाई गई ये रणनीति 

नेकां के सांसदों ने आयोग को सूचित किया था कि वो इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके पीछे उन्होंने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्ज रद्द किए जाने का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित होने की वजह भी बताई थी।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर से छपरा तक आतंक के तार, आतंकी अटैकर बाबा का एक साथी बिहार से गिरफ्तार  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed