महबूबा मुफ्ती के ट्वीट को रिट्वीट कर उमर ने सरकार से कही ये बात, फिर लोगों ने दी नसीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी की मुखिया एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार से अमृतसर में फंसी कश्मीर की 14 लड़कियों को वापस लाने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि कश्मीर की 14 लड़कियां एक महीने से अमृतसर में फंसी हुई हैं। उन्होंने क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है और घर आना चाहती हैं।
14 girls from Kashmir are stuck in Amritsar since a month. They’ve finished quarantine & are desperate to return home.If J&K residents were airlifted from Mumbai, why can’t J&K admin simply arrange a bus for them? Request @PMOIndia @sahuajeet @kansalrohit69 to help pic.twitter.com/rU1LcE0hLkविज्ञापन— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) April 13, 2020
इसके बाद उन्होंने कहा कि इस मामले में जम्मू-कश्मीर प्रशासन उनके लिए बस की व्यवस्था क्यों नहीं कर सकता। इस दौरान उन्होंने पीएमओ और जम्मू कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल से लड़कियों को जम्मू कश्मीर लाने की अपील की।
वहीं महबूबा मुफ्ती के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार के पास 9 सीटर विमान है जो इन दिनों बहुत ज्यादा उपयोग में भी नहीं लाया जा रहा है। इस विमान से दो बार में लड़कियों को घर वापस लाया जा सकता है।
J&K has a 9 seater Beechcraft aircraft that isn’t doing much these days. Why can’t this plane make two sorties to Amritsar to fly these girls back home? The whole exercise will be completed in a matter of a few hours with support from @capt_amarinder Sahib. https://t.co/MS7cMvtpNa— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) April 13, 2020
उमर की इस बात पर एक यूजर ने लिखा कि यह सही समय नहीं है। सिर्फ 14 कश्मीरी लड़कियां ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर से कई अन्य लोग भी बाहर हैं। यह शिकायत करने का समय नहीं है। सरकार ठीक काम कर रही है। चीजों को बर्बाद करने की कोशिश ना करें।