जामिया की घटना पर महबूबा मुफ्ती का तंज, कहा- लगता है लोकतंत्र अब भीड़तंत्र में बदल गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के बाहर गुरुवार को हुई फायरिंग की घटना पर विवादित ट्वीट करते हुए पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर कहा गया है कि इस घटना से ऐसा लगता है कि भारत का लोकतंत्र अब भीड़तंत्र में बदल गया है।
महबूबा के ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा गया, जैसा कि हम गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर याद करते हैं। आज इस अवसर पर ऐसा लगता है कि भारत में लोकतंत्र से भीड़तंत्र का बदलाव पूरा हो गया। एक अन्य ट्वीट में विभिन्न न्यूज चैनलों के इस प्रकरण पर कवरेज को लेकर लिखा है कि यह दिलचस्प है कि कुछ मीडिया चैनल गोपाल नाम के अपराधी को शूटर कह रहे हैं।
As we remember Gandhiji on the sombre occasion of his death anniversary, India’s transition from democracy to a mobocracy seems complete. https://t.co/yu1I6Qwe2Z
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) January 30, 2020
इसके आगे लिखा कि यदि गोली चलाने वाले का नाम गाजी या गजनफर होता तो वह घोषित आतंकवादी होता। मालूम हो कि महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती पिछले वर्ष 5 अगस्त से अपनी मां के ट्विटर हैंडल का संचालन कर रही हैं।
Interesting that certain media channels are referring to culprit named Gopal as ‘shooter’. He’d be a certified terrorist only if his name was Ghazi or Ghazanfar.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) January 30, 2020