{"_id":"6343e01e0d4e251f2007e036","slug":"mehbooba-mufti-on-mulayam-singh-yadav-demise-said-he-was-secular-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav: सांप्रदायिक ताकतों के सामने नहीं झुके, पिछड़े-अल्पसंख्यकों की रक्षा- महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav: सांप्रदायिक ताकतों के सामने नहीं झुके, पिछड़े-अल्पसंख्यकों की रक्षा- महबूबा मुफ्ती
Mon, 10 Oct 2022 02:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:34 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों की रक्षा की और उन्हें सशक्त बनाया। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों का न केवल डट कर मुकाबला किया बल्कि उनके सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह धर्मनिरपेक्ष नेता थे, जिन्होंने पिछड़े वर्गों और मुस्लिम अल्पसंख्यकों की रक्षा की। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज आखिरी सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछड़े वर्गों और मुस्लिम अल्पसंख्यकों की रक्षा की और उन्हें सशक्त बनाया। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों का न केवल डट कर मुकाबला किया बल्कि उनके सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। आगे उन्होंने कहा, 'हमें उनके जीवन से सबक सीखना चाहिए और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।'
विज्ञापन
पूर्व यूपी सीएम मुलायम सिंह का निधन, LG, फारूक और आजाद ने क्या कहा
महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू दौरे पर हैं। इससे पहले रविवार को उन्होंने पार्टी अधिवेशन में भाजपा पर भ्रष्टाचार व परिवारवाद के आरोप लगाए, जबकि राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने आरोप लगाए कि कई केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा के 50 बड़े नेता परिवारवाद की देन हैं। गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर अधिवेशन में कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का बेड़ा गर्क किया है।
जम्मू हो या कश्मीर, बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। विधानसभा चुनाव को करीब देख भाजपा अब जम्मू से मुख्यमंत्री बनाने का वादा कर रही है। लेकिन न तो उप राज्यपाल, न ही सलाहकार और न ही मुख्य सचिव जम्मू का बनाया। कम से कम जम्मू से डॉ. कर्ण सिंह को ही उप राज्यपाल बना देते। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, भाजपा जिन्हें शहजादा कहती है, वह देश को जोड़ने के लिए धूल छानता फिर रहा है।
Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों और उनके ड्यूटी स्थल की कर रहे थे रेकी, बांदीपोरा से लश्कर के दो मददगार गिरफ्तार
Jammu Kashmir: देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बदहाल, 1500 सोलर पैनल के आसपास दलदल, मोदी ने किया था शुभारंभ