फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba mufti met militants family who were killed in pulwama encounter

कश्मीर: आतंकियों के परिजनों से मिलने पहुंची महबूबा, बोलीं-पुलिस सुधर जाए, नहीं तो अच्छा नहीं होगा

Sun, 30 Dec 2018 06:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 30 Dec 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba mufti met militants family who were killed in pulwama encounter
आतंकियों के परिजनों से मिलती महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में रविवार को महबूबा मुफ्ती पुलवामा में मारे गए आतंकी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची। मुलाकात के बाद उन्होंने बयान जारी कर घटना पर अफसोस जताते हुए सुरक्षाबलों को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल जिस प्रकार आतंकियों के परिजनों को परेशान कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




 महबूबा के इस बयान के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मालूम हो कि शनिवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा में चार आतंकियों को मार गिराया था। जिसमे तीन पुलवामा और एक पाकिस्तान का था।




महबूबा ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने एक आतंकी की बहन के साथ ज्यादती की है। यही कारण है कि वह इस परिवार से मिलने आई हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट कर देना चाहती हैं कि वह हर परेशानी में अपनी आवाम के साथ खड़ी हैं। भविष्य में अगर किसी पुलिस वाले ने यह गलती दोहराई तो उसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे। महबूबा ने गवर्नर सत्यपाल मलिक को भी ट्वीट के जरिए अपनी बात पहुंचा दी है।

आतंकवादियों के घर जाकर महबूबा गंदी सियासत कर रही: रैना 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर सत्ता की दलाली करने का आरोप लगाते हुए कहा हैं कि वोटों की गंदी राजनीति करते हुए वह आतंकवादियों के घर पहुंचना शुरू हो गई है। रैना के अनुसार आतंकवादियों ने जिन निर्दोष लोगों की जान ली हैं उनके घरों में तो महबूबा नहीं जाती। आतंकवादियों के घर जाकर महबूबा मुफ्ती सुरक्षा बलों के बलिदान का अपमान कर रही हैं और राष्ट्र विरोधी ताकतों का मनोबल बढ़ा रही है। भाजपा राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं करेगी और इसे नेताओं की असलियत का पर्दाफाश करती रहेगी जोकि दोगली राजनीति करके जनता व देश की आंखों में धूल झोंकने का काम करते है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed