फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti met governor satyapal malik, discussed for upcoming assembly election

जम्मू-कश्मीर के हालात पर महबूबा ने राज्यपाल से की चर्चा, विधानसभा चुनाव को लेकर भी वार्ता

Wed, 19 Jun 2019 12:35 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 19 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti met governor satyapal malik, discussed for upcoming assembly election
राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात कर राज्य के हालात पर चर्चा की। दोनों ने मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा की। इसके अलावा राज्य के विकास और प्रगति से जुड़े मुद्दों पर बात की गई। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी बात की है। इस संबंध में पार्टी का पक्ष उनके समक्ष रखा है। साथ ही यह भी जानकारी दी है कि लोग जल्द से जल्द चुनाव चाहते हैं। दोनों के बीच अमरनाथ यात्रा तथा राज्य के पर्यटन को लेकर भी बात हुई है। 
विज्ञापन


महबूबा ने विश्वास दिलाया कि कश्मीरी अपनी आतिथ्य परंपरा के तहत दिल खोलकर अमरनाथ यात्रियों का स्वागत करेंगे। उन्होंने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार राज्यपाल से मिली हैं। अनंतनाग लोकसभा सीट से उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। पिछले दिनों पार्टी की राजनीतिक मसलों की समिति की बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed