फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti met delegations of people

महबूबा ने लोगों से मिलकर सुनी समस्याएं, अस्पताल से लेकर बिजली तक की मांग लिए पहुंचे लोग

Sun, 12 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 12 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti met delegations of people
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से रविवार को बनिहाल, गुलाबगढ़, वाची और छत्तीसिंहपुरा के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर अपने संबंधित इलाकों की समस्याएं दर्शाईं। बनिहाल क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय अस्पताल में ब्लड बैंक स्थापित करने और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती पर जोर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय जियारत को जाने वाली सड़क का दर्जा बढ़ाने और लांबर में खेल का मैदान विकसित करने पर भी जोर दिया। गुलाबगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने अंगराला गुलाबगढ़ नाडीमर्ग सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किए जाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने बिना बिजली के गांवों में बिजली पहुंचाने पर भी जोर दिया। माहौर में आईटीआई स्थापित करने की भी मांग की। वाची के प्रतिनिधिमंडल ने बागवानी क्षेत्र की तरफ पर्याप्त ध्यान दिए जाने पर जोर दिया और नकली कीटनाशक और खाद के वितरण पर नकेल कसे जाने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में भी सुधार करने की मांग

mehbooba mufti met delegations of people
महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO

छत्तीसिंहपुरा के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञानी राजिंद्र सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गांव के रोड नेटवर्क का दर्जा बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा बिजली आपूर्ति में भी सुधार लाने पर जोर दिया।

एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने त्राल क्षेत्र में सड़क का दर्जा बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों की ओर से दर्शाई गई मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि चरणबद्ध तरीके से उनकी समस्याओं का हल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed