फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti interacts with the workers

जानें क्यों महबूबा ने अस्थिरता फैलाने वालों से किया सचेत?

Wed, 28 Dec 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 28 Dec 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti interacts with the workers
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि पीडीपी की ओर से 2005 तक विश्वास बहाली (सीबीएम) के लिए उठाए कदमों के बाद अन्य किसी भी सरकार ने इस दिशा में पहल नहीं की। इसके साथ ही राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित नहीं की गई। कश्मीर हिंसा के पीछे यह एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे तत्वों से सावधान रहने का आह्वान किया जो राज्य में मौत तथा अस्थिरता चाहते हैं। श्रीनगर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि 2005 में पार्टी के सत्ता से हटने के बाद रियासत में राजनीतिक शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में मुफ्ती मोहम्मद सईद की सरकार बनने के बाद फिर शून्य से सब कुछ शुरू करना पड़ा। यह एक बड़ा कारण था कि पीडीपी को सरकार बनाने के लिए आगे आना पड़ा, ताकि रियासत को अनिश्चितता के दौर से निकाला जा सके और राजनीतिक सूखे की स्थिति को समाप्त किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से राज्य में शांति बहाली में सहयोग मांगा

mehbooba mufti interacts with the workers
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

उन्होंने कहा कि विकास तथा बातचीत का एजेंडा आफ एलायंस में प्रमुखता के साथ शामिल किया गया है। सरकार इस पर गंभीरता से काम भी कर रही है। कुछ स्वार्थी तत्व रियासत में शांति तथा विकास नहीं चाहते हैं जिन्होंने इसे पटरी से उतारने के लिए काम किया। पिछले पांच महीने में कश्मीर हिंसा के चलते सब कुछ थम गया।

इससे न केवल सरकार को नुकसान पहुंचा, बल्कि आम कश्मीरी भी प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी की तो क्षतिपूर्ति की जा सकती है, लेकिन हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने लोगों से राज्य में शांति बहाली में सहयोग मांगा, ताकि विकास के लिए सभी पक्षकारों से बातचीत हो सके, नए रास्तों को खोला जा सके, लोगों को अधिक राहत दी जा सके।बैठक में उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रक्रिया तथा शासन साथ-साथ चलाने के लिए सभी पक्षकारों को राजी करना पीडीपी की बड़ी सफलता रही है। इस अवसर पर महासचिव मो. सरताज मदनी, निजामुद्दीन भट ने भी संबोधित किया। बैठक में पार्टी के मंत्री, विधायक तथा प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed