{"_id":"574b19df4f1c1b7d28108d1f","slug":"mehbooba-mufti-has-no-time-for-her-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को नहीं मिल रहा है अपने चुनाव प्रचार के लिए टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को नहीं मिल रहा है अपने चुनाव प्रचार के लिए टाइम
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 29 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में बोलतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Nikhil Mehta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए बजट सत्र के दौरान ही होने जा रहे अनंतनाग उपचुनाव के प्रचार के लिए पर्याप्त समय निकाला चुनौती है। उपचुनाव के लिए आयोग की अधिसूचना के अनुसार अनंतनाग उपचुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तिथि एक जून बुधवार तक है।
विज्ञापन
पीडीपी पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती 31 मई या एक जून को नामांकन भर सकती है। अनंतनाग उपचुनाव सीट पर मतदान 19 जून को होना है। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। अभी तक केवल एक नामांकन कांग्रेस उम्मीदवार की ओर से भरा जा चुका है।
विज्ञापन
पीडीपी संगठन के नेताओं ने क्षेत्र में नामांकन भरने से पहले ही धीरे-धीरे चुनाव प्रचार करना तो शुरू कर दिया है, लेकिन नामांकन भरने के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को चुनाव प्रचार के लिए उतरने के बाद इस सीट पर प्रचार में तेजी आएगी।
विज्ञापन