{"_id":"5807a7bd4f1c1b562c7047b6","slug":"mehbooba-mufti-had-visited-kishtwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में आग के जख्मों पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लगाया मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में आग के जख्मों पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लगाया मरहम
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू/किश्तवाड़
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ का दौरा करतीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण आग से तबाह हुए सुखनई गांव में पहुंचीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाया।
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए राहत पैकेज घोषित किया। आग की त्रासदी से प्रभावित 126 परिवारों को छह महीने तक निशुल्क राशन देने के साथ ही तीन महीने तक किराए के मकानों में रहने की राशि और फिर से आशियाने बनाने के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह सहित अन्य मंत्रियों के समूह के साथ गांव का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों का पुनर्वास सरकार की जिम्मेदारी है।
हर पीड़ित परिवार को अगले छह महीने तक निशुल्क राशन दिया जाएगा। 126 पीड़ित परिवारों को इंदिरा आवास योजना के तहत प्रति परिवार 75 हजार रुपये दिए जाएंगे जिसके लिए कुल 94 लाख 50 हजार रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। इस राशि से पीड़ित परिवार अपने आशियाने फिर से तैयार कर सकेंगे।

रेडक्रास की ओर से प्रति परिवार 4 हजार रुपये की मदद
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
महबूबा ने कहा कि सर्दी का सीजन सिर पर है, लिहाजा पीड़ित परिवारों को फिलहाल किराए के मकाने में रहने के लिए सरकार अगले तीन महीनों तक हर महीने 3 हजार रुपये की मदद देगी। उन्होंने स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड के तहत 1्25 करोड़ रुपये की राशि घोषित की।
इसमें प्रति मकान 1,01,900 रुपये के अलावा कपड़ाें के लिए 1800 रुपये, बर्तनाें के लिए 2 हजार रुपये, प्रति गाय या बैल के लिए 30 हजार रुपये, भेड़ बकरी के लिए 3 हजार रुपये, घोड़े और बैल के लिए 25 हजार रुपये और पोल्ट्री बर्ड के लिए 50 रुपये की दर घोषित की।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी परिवारों को धुआं रहित चूल्हा और सोलर लालटेन वितरित करने की हिदायत दी। भीषण आग से गांव के 126 परिवारों के आशियानों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूल, मस्जिद, आंगनबाड़ी केंद्र, सब सेंटर और 400 मवेशी जल गए।
रेडक्रास की ओर से प्रति परिवार 4 हजार रुपये की मदद दी गई है। राहत एवं पुनर्वास मंत्री सैयद बशारत बुखारी, राजस्व राज्य मंत्री सुनील शर्मा, एमएलसी फिरदौस टाक भी साथ थे।