फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti declared jammu & kashmir cm candidate

महबूबा मुफ़्ती होंगी जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री

Fri, 25 Mar 2016 11:13 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:13 PM IST
सार

  • पीडीपी ने महबूबा मुफ्ती को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए चुन लिया है।
  • पीडीपी नेता और पूर्व मंत्री नईम अख्तर ने कहा- हमें उम्मीद है कि 29 मार्च तक सरकार बन जाएगी।
     

विज्ञापन
mehbooba mufti declared jammu & kashmir cm candidate
- फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू कश्मीर पिछले ढाई महीने से चला गतिरोध ख़त्म होता दिख रहा है। राज्य में महबूबा मुफ़्ती के नेतृत्व में फिर बीजेपी-पीडीपी सरकार देखने को मिलेगी।  पीडीपी ने महबूबा मुफ्ती को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए चुन लिया है। पीडीपी विधायकों की निर्णायक बैठक में गुरुवार को महबूबा मुफ्ती (56) को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने विधायक दल के नेता के लिए महबूबा के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसका अब्दुर रहमान वीरी ने समर्थन किया।इससे पहले महबूबा बिजबेहरा गईं। यहां उनके पिता और दिवंगत सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र है।
विज्ञापन



जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस खत्म। सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ दिनों में राज्य में महबूबा मुफ़्ती के नेतृत्व में फिर बीजेपी-पीडीपी सरकार देखने को मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

29 मार्च तक सरकार बन जाएगी

mehbooba mufti declared jammu & kashmir cm candidate

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में जनवरी 7 को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद के देहांत के बाद पीडीपी और बीजेपी दलों के बीच काफी रिश्तों के काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला था। 

जिस कारण से राज्य में राज्यपाल शासन लागू कर दिया था। पीडीपी नेता और पूर्व मंत्री नईम अख्तर ने कहा- हमें उम्मीद है कि 29 मार्च तक सरकार बन जाएगी। इससे पहले, बीजेपी के महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा था कि पीडीपी ने सरकार बनाने को लेकर कोई नई शर्त नहीं रखी है।

राज्यपाल एनएन वोहरा ने महबूबा और बीजेपी अध्यक्ष सत शर्मा को पत्र लिखकर शुक्रवार तक जवाब मांगा है। दोनों नेता वोहरा से कल मुलाकात कर सरकार बनाने को लेकर स्थिति साफ करेंगे। 

सरकार के लिए हमें ढाई महीने तक इंतजार कराया

mehbooba mufti declared jammu & kashmir cm candidate
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : Amar Ujala

महबूबा मुफ़्ती के पीडीपी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी पर जमकर निशाना साधा। 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी को जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों उन्होंने सरकार के लिए हमें ढाई महीने तक इंतजार कराया?
उमर ने कहा कि ऐसा क्या बदल गया कि पीडीपी केंद्र से कुछ भी नहीं मिलने के बाद भी सरकार बनाने को तैयार हो गई?




वहीं पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर शुक्रवार को विधायकों की होनी वाली बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। बीजेपी ने कभी अतिरिक्त मांग नहीं की। गठबंधन का जो एजेंडा पहला था, वहीं अभी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed