फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti contest assembly election on anantnag seat

महबूबा का विधानसभा उपचुनाव लड़ना तय

Thu, 11 Feb 2016 08:36 PM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti contest assembly election on anantnag seat

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से रिक्त पड़ी अनंतनाग विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती को उम्मीदवार बनाने पर पार्टी में सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन


महबूबा के विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की सूरत में उन्हें सांसद के तौर पर इस्तीफा देना पड़ेगा। ऐसे में महबूबा के भाई मुफ्ती तसद्दुक को अनंतनाग संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर भी ज्यादातर पार्टी नेता सहमत हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडीपी-भाजपा में अगर सरकार गठन पर बातचीत सकारात्मक रहती है तो महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री बनेंगी।

उनका छह महीने के भीतर रियासत की विधानसभा या परिषद से चुना जाना अनिवार्य होगा। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से उनकी अनंतनाग विधानसभा सीट खाली हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव होना है

mehbooba mufti contest assembly election on anantnag seat

इस सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव होना है। इसके लिए पार्टी में महबूबा को उपचुनाव लड़ाने की सहमति बन चुकी है। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में मुफ्ती मोहम्मद सईद ने करीब 11 हजार वोटों से अनंतनाग विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।

पार्टी को लगता है कि महबूबा के उपचुनाव लड़ने से उनकी जीत की संभावना प्रबल रहेगी। वहीं सात जनवरी 2016 से पूर्व तक राजनीति के लिए अनजान चेहरा रहे तसद्दुक को महबूबा के संसदीय सीट रिक्त करने पर उम्मीदवार बनाने पर भी पार्टी में अधिकतर सहमति बन चुकी है।

दरअसल महबूबा चाहती है कि उनका भाई तसद्दुक पीडीपी के साथ-साथ रियासत की सियासत में भी महत्त्वपूर्ण पद संभाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed