फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti cabinet meeting underway in Srinagar

J&K: महबूबा सरकार की कैबिनेट बैठक जारी, घाटी के हालात समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Fri, 28 Apr 2017 11:34 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 28 Apr 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti cabinet meeting underway in Srinagar
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

दरबार मूव के आखिरी दिन शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे से जारी है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में होने वाली इस आखिरी बैठक में पुलिस तथा प्रशासन में व्यापक पैमाने पर फेरबदल होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि जम्मू संभाग के पांच छह जिलों के डीसी बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ एसपी के भी तबादले होंगे।

विज्ञापन


डिवकाम डॉ. पवन कोतवाल के स्थान पर नए अफसर की तैनाती होगी। कहा जा रहा है कि संजीव वर्मा नए डिवकाम बन सकते हैं। इसके साथ ही पवन कोतवाल को स्वास्थ्य विभाग में कमिश्नर सेक्रेटरी बनाया जा सकता है। अब तक इस पद पर रहे मंदीप भंडारी को स्कूली शिक्षा विभाग का सचिव बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


कमिश्नर सेक्रेटरी स्तर के कुछ और अधिकारियों के तबादले भी प्रस्तावित हैं। सूत्रों ने बताया कि हाल में प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अफसर केबी अग्रवाल को भी तैनाती दी जाएगी। इसके अलावा कुछ अन्य प्रशासनिक मामलों पर भी फैसले लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशु तस्करी की आड़ में माहौल बिगाड़े जाने की कोशिशों पर भी चर्चा

mehbooba mufti cabinet meeting underway in Srinagar
महबूबा मुफ्ती और डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : फाइल फोटो

कैबिनेट की बैठक में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा होगी। घाटी के हालात तथा जम्मू संभाग में पशु तस्करी की आड़ में माहौल बिगाड़े जाने की कोशिशों पर भी चर्चा हो सकती है। पिछली बैठक में कैबिनेट ने घाटी के हालात पर चिंता जताते हुए हुर्रियत सहित सभी विचारधारा के लोगों से शांति बहाली में सहयोग की अपील की थी। पिछली बैठक में भी पुलिस तथा प्रशासन में फेरबदल प्रस्तावित था, लेकिन डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह के मौजूद न होने की वजह से यह संभव नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed