फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti asked farooq abdullah to call meeting with all parties seniors on kashmir issues

नेशनल कांफ्रेंस से फिर मिले महबूबा के सुर, इस मुद्दे पर फारूक से की सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील

Mon, 29 Jul 2019 10:32 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 29 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti asked farooq abdullah to call meeting with all parties seniors on kashmir issues
उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल, अमर उजाला
नेशनल कांफ्रेंस ने अपने सांसदों से कहा कि कश्मीर घाटी की मौजूदा स्थिति को लेकर लोगों में पैदा हो रहे खौफ का मुद्दा लोकसभा में उठाएं। वहीं पीडीपी की अध्यक्ष ने इस स्थिति के मद्देनजर नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला से सभी राष्ट्रीय दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की।
विज्ञापन


नेकां के सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा- ‘जेकेएनसी के सांसदों ने आज लोकसभा में कश्मीर के मौजूदा हालात को उठाने के लिए नोटिस दिया है और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपॉइंटमेंट की भी मांग की है।’ वहीं घाटी में पैदा हुई स्थिति को लेकर पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने अपने ट्वीट में डॉ. फारूक अब्दुल्ला से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की है। 
विज्ञापन


महबूबा ने लिखा- ‘मैंने हाल के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए, जिससे जम्मू-कश्मीर के लोगों में दहशत का माहौल है, डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब से सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। समय की जरूरत है कि एकजुट होकर प्रतिक्रिया दी जाए। हमें कश्मीर के लोगों को एक होने की जरूरत है।’ डॉ फारूक ने महबूबा की इस अपील पर कहा कि इस बारे में सकारात्मक हूं। इसी सप्ताह बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य के लोगों में अफरातफरी के साथ-साथ खौफ पैदा करने वाले हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया- ‘जम्मू-कश्मीर में अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं को बुलाने से पहले मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि केंद्र सरकार से राज्य के लिए उनके इरादों के बारे में और वे इस समय की स्थिति को कैसे देखते हैं समझने की कोशिश करें।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed