महबूबा मुफ्ती ने रमजान के महीने में सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने की उठाई मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है रमजान आने वाले हैं। इन दिनों में लोग दिन-रात इबादत करते हैं और मस्जिद जाते हैं। मैं भारत सरकार से अपील करती हूं कि पिछले साल रमजान की तरह इस बार भी युद्ध विराम की घोषणा की जाए और सर्च ऑपरेशन व सैन्य कार्रवाई पर इस पाक महीने में रोक लगा दी जाए, ताकि जम्मू-कश्मीर का अवाम कम से कम एक रमजान का महीना सुकून से गुजार सकें।
M Mufti: Ramadan is approaching. People pray day & night and go to mosques, I would like to appeal to Govt of India that just like there was a ceasefire during Ramadan last yr, crackdowns, search ops should be stopped, so that people of J&K spend at least this one month in relief pic.twitter.com/Ujpgm7lqfF
— ANI (@ANI) May 4, 2019
इसके साथ ही पीडीपी नेता महबूबा ने आतंकी संगठनों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं आतंकी संगठनों से अपील करती हूं कि रमजान का महीना अल्लाह की इबादत करने का होता है। लिहाजा उन्हें इस पाक महीने में किसी भी तरह की हिंसक गतिविधि से बचना चाहिए।