फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba emphasized to implement schemes effectivly

कल्याण योजनाएं प्रभावी तरीके से लागू हों : महबूबा मुफ्ती

Thu, 16 Feb 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 16 Feb 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
mehbooba emphasized to implement schemes effectivly
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत में आईसीडीएस विभाग की ओर से चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया है। समाज कल्याण मंत्री सज्जाद गनी लोन और राज्य मंत्री आसिया नक्काश की मौजूदगी में बुधवार को मुख्यमंत्री ने इंटिग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम (आईसीडीएस) विभाग  की कार्यशैली की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास के दृष्टि से बनाई कल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लगाू करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा जमीनी स्तर पर समय-समय पर फीड बैक लेते रहने के अलावा इन योजनाओं के कार्यान्वयन की गति की निगरानी भी नोडल एजेंसियों को रखनी चाहिए।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि रियासत में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को ओर प्रभावी बनाने के लिए इन्हें सामुदायिक सामाजिक केंद्र बनाया जाना चाहिए, जिसमें नन्हे बच्चों की शिक्षा के अलावा इन्हें हेल्थकेयर से भी जोड़ा गया हो। उन्होंने कहा हाल ही में 3361 और केंद्रों को मंजूरी प्रदान की गई है। वहीं 1500 आंगनबाड़ी केंद्रों को माडल केंद्र बनाने का काम भी शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'500 आंगनबाड़ी केंद्रों की इमारतों का काम पूरा'

mehbooba emphasized to implement schemes effectivly
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बच्चों के हेल्थ चेकअप की सुविधा में केंद्रों में शुरू होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि रियासत में 500 आंगनबाड़ी केंद्रों की इमारतों का काम ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर पूरा कर लिया गया है।

इस अवसर पर बताया गया कि लाडली योजना के तहत 2741 मामलों को 2015-16 में कवर किया गया, जबकि 8921 मामलों को मौजूदा वित्त वर्ष में कवर किया गया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव बीआर शर्मा के अलावा वित्त आयुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed