{"_id":"5741e1ef4f1c1b78186909ce","slug":"mehbooba-called-legislators-and-ministers-on-dinner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिनर डिप्लोमेसी से विपक्ष का काट खोजेंगी सीएम महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिनर डिप्लोमेसी से विपक्ष का काट खोजेंगी सीएम महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 22 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती डिनर डिप्लोमेसी से बजट सत्र में विपक्ष के हमले से निपटने की रणनीति बनाएंगी। इसके लिए सोमवार को पीडीपी और भाजपा के सभी मंत्रियों, विधायकों तथा एमएलसी को रात्रि भोज पर बुलाया गया है। इसमें बजट सत्र को सुचारु रूप से चलाने तथा सरकार के पक्ष को प्रभावी तरीके से पेश करने की रणनीति बनाई जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि बैठक में इस बात को लेकर दोनों दलों में सहमति बनाई जाएगी कि विपक्ष के हमले से कैसे बचना है। किस प्रकार से राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा नीतियों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जाए।
एजेंडा आफ एलायंस के हर बिंदुओं को प्रभावशाली तरीके से सदन के समक्ष रखा जाए। इसके साथ ही उन बिंदुओं पर भी रणनीति बनाई जाएगी जिस पर विपक्ष हमलावर रह सकता है।

सोमवार को सर्वदलीय बैठक
स्पीकर कवींद्र गुप्ता
- फोटो : File Photo
सैनिक कालोनी, एनआईटी, नीट, कश्मीरी पंडितों की ससम्मान घाटी वापसी, नई औद्योगिक नीति तथा पावर प्रोजेक्ट की वापसी जैसे मुद्दों पर विपक्ष के हमलावर रहने की आशंका है।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस बात की रणनीति बनेगी कि विपक्ष के हमले का जवाब तो देना ही है, साथ ही सरकार की उपलब्धियों तथा नीतियों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करना है। मसलन कर्मचारी हित, युवाओं, आम नागरिकों के हित में उठाए गए मुद्दे। पूर्व सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद के नाम पर शुरू की गई राशन वितरण की नई योजना को भी जोर शोर से प्रचारित करना है।
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने विधानसभा सत्र से पहले सोमवार को सभी दलों की बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में सत्र को सुचारु रूप से चलाने में सभी दलों का सहयोग मांगा जाएगा। साथ ही आम सहमति से ज्यादा से ज्यादा समय तक सदन चले, इस पर चर्चा होगी।