फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba asks for preparations of disaster management

महबूबा ने अधिकारियों को दिए आपदा प्रबंधन की तैयारियों के निर्देश

Tue, 14 Feb 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 14 Feb 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
mehbooba asks for preparations of disaster management
mehbooba mufti - फोटो : File Photo

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सभी विभागों को आपदा प्रबंधन तैयारियां करने की हिदायत जारी करते हुए किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए आपदा प्रबंधन उपकरण भी तैयार रखने को कहा है। 

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को पुनर्वास, राहत और आपदा प्रबंधन विभागों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर उच्च सिसमिक जोन और प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त रहता है।इसलिए राज्य को किसी भी आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने राज्य, मंडल और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रबंधन नीति को तैयार करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजस्व, राहत, पुनर्वास मंत्री सईद बशारत बुखारी और राजस्व राज्य मंत्री अजय नंदा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विश्व बैक की राज्य में आपदा प्रबंधन क्षमता निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये के फंड की मदद का समय पर प्रयोग होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के मुख्य ढांचों में फायर सेफ्टी आडिट करने के निर्देश

mehbooba asks for preparations of disaster management
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने अस्पतालों व राज्य के मुख्य ढांचों में फायर सेफ्टी आडिट करने को भी कहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को बताया गया कि झेलम और तवी नदी की पूरी मारफोलाजिक्ल स्टडी आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से की गई है और दोनों कार्यों के लिए टेंडर भी निकाले गए हैं। मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी कि आपदा रिस्पांस फोर्स को भी तैयार किया गया है।

हुमामा श्रीनगर में विभाग का आपदा आपरेशन सेंटर काम कर रहा है और जम्मू में इसी तरह के सेंटर के लिए भूमि की निशानदेही की गई है। सभी जिलों में ऐसे ही केंद्र खोले जाएंगे। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि कश्मीर विश्वविद्यालय से आपदा प्रबंधन में 18 पोस्ट ग्रेजुएट को विभाग के साथ जोड़ा गया हैं ताकि लोगों में जागरूकता लाई जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed