फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba and omar abdullah welcomed the decision of ladakh separate division

जम्मू-कश्मीर: लद्दाख को अलग संभाग बनाने का महबूबा व उमर ने किया स्वागत

Sat, 09 Feb 2019 12:03 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 09 Feb 2019 12:03 AM IST
सार

  • मुफ्ती ने चिनाब वैली-पीर पांचाल के लिए भी अलग डिवीजन की रखी मांग
  • नेकां सत्ता में आने पर पीर पंजाल और चिनाब घाटी को संभाग का दर्जा देगी: उमर

विज्ञापन
mehbooba and omar abdullah welcomed the decision of ladakh separate division
omar abdullah and mehbooba mufti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू और कश्मीर डिवीजन के बाद अब लद्दाख को अलग डिवीजन का दर्जा मिलने पर कश्मीर के लगभग सभी राजनीतिक दलों ने इसका स्वागत किया है। इसमें एक बात और सामने आई कि इन दलों ने चिनाब वैली और पीर पंजाल को भी अलग डिवीजन की मांग रखी। इसे देख लगता है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इन दलों का यह एक चुनावी मुद्दा बनेगा। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने इस कदम का स्वागत किया है।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि राज्यपाल बाकी क्षेत्रों को अनदेखा कर भाजपा के एजेंडे को पूरा कर रहे हैं। लद्दाख एक दूरदराज इलाका है, हालांकि वहां हिल डेवलपमेंट काउंसिल है, लेकिन उसके बावजूद भी हम इस कदम का स्वागत करते हैं। महबूबा ने कहा कि पीर पंजाल और चिनाब वैली का इलाका भी काफी दूरदराज और पिछड़ा हुआ है वो आबादी के लिहाज से भी बड़ा है। 
विज्ञापन


इसलिए उन्हें भी डिवीजन का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का जो राज्यपाल का फैसला है मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसके पीछे इनकी क्या मंशा है। क्योंकि  अगर नीयत साफ होती तो इन इलाकों को भी एक अलग डिवीजन का दर्जा दिया जाना चाहिए, ऐसे फैसले रोज नहीं लिए जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि उन्हें लगता है कि कहीं न कहीं गवर्नर साहब भाजपा का ऐजंडा चला रहे हैं क्योंकि भाजपा नहीं चाहती कि पीर पंजाल और चिनाब वैली को अलग डिवीजन का दर्जा दिया जाए। भाजपा इसके खिलाफ रही है, क्योंकि इससे पहले जब हमने सरकार में रहते हुए ट्राईबल फारेस्ट एक्ट, तीन नए डिवीजन (लद्दाख, चिनाब वैली और पीर पंजाल) की बात रखी थी तब भाजपा इसके खिलाफ थी। 

उधर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि अगर नेकां सत्ता में आती है तो पीर पंजाल और चिनाब वैली को भी डिवीजन का दर्जा देंगे। ट्वीट में उमर ने लिखा, 2019 के चुनाव के बाद जेएंडके के लोगों को हमारी सरकार पर विश्वास करना चाहिए, क्योंकि पहले से ही हमारे क्षेत्रीय स्वायत्तता के वादे के अनुसार चिनाब वैली और पीर पंजाल क्षेत्रों को डिवीजन का दर्जा दिया जाएगा। 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, हम क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय आकांक्षाओं का ध्यान रखेंगे। हम गवर्नर के पिक एंड चूज को नहीं अपनाएंगे, लेकिन इसके बजाय एक समग्र दृष्टिकोण लेंगे और व्यापक समस्याओं का समाधान करेंगे। हमारी क्षेत्रीय स्वायत्तता का दस्तावेज हमारा खाका होगा।

पीपुल कांफ्रेंस ने भी ट्वीट में लिखा, लद्दाख के लिए अलग डिवीजन के निर्माण का स्वागत करते हैं। उनके दुखों का अंत करता है। समान रूप से महत्वपूर्ण पीर पंजाल और चिनाब के लिए अलग डिवीजनों की मांग है। छोटे डिवीजनों से शासन में सुधार होगा। यह निवासियों के लिए एक बड़ी राहत होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed