{"_id":"67bf7dec70bbd2f9590bcec7","slug":"meeting-with-lg-jammu-news-c-10-lko1027-555034-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी में पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने पर एलजी से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी में पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने पर एलजी से चर्चा
विज्ञापन
सांसद जुगल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा के नेतृत्व में रियासी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें प्रमुख रूप से शिवखोड़ी के विकास के साथ पर्यटन पर जोर दिया गया।
सांसद ने कहा कि रियासी विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए कई स्थान चिन्हित भी किए गए हैं, जिनका विस्तार किया जाना चाहिए। पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने जल, बिजली और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के उन्नयन तथा रियासी जिले के विभिन्न अन्य सार्वजनिक महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित मांगों का उपराज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जोर दिया कि विकास के मुद्दों को प्राथमिकता पर लिया जाए। इस पर उपराज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि जल्द उनकी जायज मांगों पर गौर किया जाएगा। शिष्टमंडल में जिला विकास परिषद रियासी के अध्यक्ष सराफ सिंह नाग, विधायक बलदेव राज शर्मा और कुलदीप राज दुबे शामिल रहे।