फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meeting

जिला विकास उपायुक्त राजोरी नें उपजिला अस्पताल सुंदरबनी का औचक दौरा कर सुविधाओं की जांच की

विज्ञापन
Meeting
सुंदरबनी। जिला विकास उपायुक्त राजोरी राजेश कुमार शवन ने उपजिला अस्पताल सुंदरबनी का औचक दौरा कर लोगों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। उन्होंने उपजिला अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट को तैयार करने के लिए चल रहे कार्य को तेज गति से करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे जल्द से जल्द तैयार किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर उपजिला अस्पताल में मौजूद लोगों ने उपायुक्त से उपजिला अस्पताल में बनाए गए ब्लड स्टोरेज सेंटर में फ्रिज लगाने की मांग करते हुए कहा कि अगर यहां पर कोई रक्तदान करता है तो अस्पताल में रक्त को रखने की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण यहां से जिला अस्पताल राजोरी भेजना पड़ता है। किसी मरीज को ब्लड की जरूरत पड़ने पर मौके पर रक्त नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया कि उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में ब्लड को सुरक्षित रखने के लिए जल्द ही अस्पताल को नया फ्रिज ब्लड स्टोरेज सेंटर को चला दिया जाएगा। वहीं इस मौके पर उन्होंने सुंदरबनी नगर के साथ जम्मू पुंछ राजमार्ग के मुख्य चौक की वाईडिंग करके उसे सुंदर बनाने के लिए चल रहे कार्य का भी निरीक्षण करके अधिकारियों को निर्देश दिए जम्मू पुंछ राजमार्ग को मुख्य चौक की जल्द से जल्द वाईडिंग करके सौंदर्यीकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed