{"_id":"62bf4e222b1fe45f5a32c978","slug":"meeting-samba-news-jmu263101381","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध के खिलाफ कार्रवाई में करें पुलिस का सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध के खिलाफ कार्रवाई में करें पुलिस का सहयोग
विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र की पंचायत चक नाजर में पुलिस-पब्लिक बैठक में उपस्थित एसएसपी व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। क्षेत्र की पंचायत चक नाजर में शुक्रवार को पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरपंच कर्नल सिंह, बाबा चौधरी ने कहा कि बार्डर के युवाओं के लिए पुलिस की स्पेशल भर्ती हो, ताकि हमारे बॉर्डर क्षेत्र के युवाओं को आगे जाने का मौका मिल सके।
विजय चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में कॉलेज जाने वाले युवाओं और युवतियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समय पर गाड़ियां नहीं मिलती हैं। एक दो सरकारी बसें लगाई जाएं। वहीं बाबा चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में ज्यादातर लोग किसान हैं और हमारी जमीनें घरों से दूर हैं। चोर खेतों में लगें पंप चुरा ले जाते हैं। हम पुलिस के पास जाते हैं, लेकिन हमारी कोई नहीं सुनता है। बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। एसएसपी अभिषेक महाजन ने कहा कि इस समय नशा ग्रामीण इलाकों में पैर पसारने लगा है। इसे रोकने के लिए पुलिस को आप सभी का सहयोग चाहिए। गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति आए तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। आप बॉर्डर पर रहते हैं, आए दिन पाकिस्तान कोई न कोई हरकत करता रहता है। कभी ड्रोन तो कभी सुरंगें निकलती हैं। इन बातों को ध्यान में रखना है।
एसडीपीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि युवाओं को आगे आना चाहिए और पुलिस का साथ देना चाहिए। बैठक में सरपंच रूप चौधरी, पंच कर्नल सिंह, डॉ. बूटी राम भगत, सरपंच कर्नेल सिंह, विजय चौधरी, पंच यशपाल मल्होत्रा, चरण दास सिंह, लंबरदार प्रकाश लाल थापा, रमेश चौधरी, जरनैल सिंह, अभिमन्यु चौधरी और अन्य गांव के मौजूद रहे।