{"_id":"61ce0c4aa3c40854995e3036","slug":"meeting-samba-news-jmu2509146130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मुश्त पैकेज के लिए बनाई फाइलें चाट रहीं धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मुश्त पैकेज के लिए बनाई फाइलें चाट रहीं धूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। भारत-पाकिस्तान युद्धों के दौरान विस्थापित हुए परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने एक मुश्त पैकेज दिया था। जिसके लिए विस्थापित परिवारों ने फाइलें तैयार करना शुरू कीं। अधिकतर विस्थापित परिवारों को पैकेज मिल चुका है, जबकि कुछ परिवार आज भी पैकेज से वंचित हैं।
वीरवार को वंचित परिवारों ने जाट महासभा के प्रदेश प्रधान मनमोहन चौधरी से भेंट कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया। सीमावर्ती गांव कंगवाला के ज्ञान चंद, प्रकाश चंद, आदि ने बताया कि महीनों से उनकी फाइलें जिला मुख्यालय में धूल चाट रही हैं। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त को भी ब्लॉक दिवस में अपनी परेशानी बताई थी, लेकिन आज तक उनकी परेशानी का समाधान नहीं किया है।
महासभा के प्रदेश प्रधान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस बाबत वह उपायुक्त से भेंट कर विस्थापित परिवारों की समस्या का समाधान करवाएंगे।