फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

संब्याल बिरादरी ने शुरू किया बैठकों का सिलसिला

विज्ञापन
meeting
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए लॉकडाऊन के कारण सभी सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियां ठप रही हैं। अब कोरोना के मामलों में आई कमी से सामाजिक संगठन के सदस्यों ने गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसी प्रक्रिया में बढ़ोतरी करते हुए रविवार को आल इंडिया संब्याल राजपूत बिरादरी ने जिले में बैठक कर पुन: सक्रिय होने का सबूत दिया है।
विज्ञापन

संब्याल बिरादरी के अध्यक्ष शिवचरण सिह संब्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनेक बुुद्धिजीवियों ने भाग लिया व बिरादरी के उत्थान व विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि महल देव वशंज संब्याल जो जंबू वंश से हैं व कृष्ण पुत्र संब के नाम पर बना सांबा में संब्याल वंश के सदस्य अनेक मंडियों में बस गए। संब्याल वंश में अनेक सेना अधिकारी व शूरवीर हुए हैं। कुछ माह पूर्व संब्याल वंश के बुद्धिजीवियों ने एक इकाई स्थापित कर अपने वंश संस्थापक महल देव का दिन मनाया था। घोषणा की थी कि यह दिन हर वर्ष स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सांबा की कैहली मंडी, थलोडा मंडी, संगवाली मंडी, लामामंडी, डनसाला मंडी, खैरी मंडी, गुढगालिया मंडी, पुछवालिया मंडी, गढ़ मंडी, पक्की मंडी में संब्याल ही बहुल संख्या में हैं व रेईयां गांव सहित हिमाचल प्रदेश में भी संब्याल हैं। जबकि बंगलोर सहित अनेक बड़े शहरों में भी संब्याल हैं, जबकि जम्मू कठुआ की हर कॉलोनी मोहल्ले में संब्याल परिवार हैं बिरादरी सदस्यों से आह्वान किया कि बिरादरी एकता व समृद्धि के लिए सब आपस में जुडे़ं व बिरादरी के विकास के लिए संघर्ष में साथ दें।
विज्ञापन

बैठक में शामिल रहे प्रधान शिवचरण सिंह व वरिष्ठ उपप्रधान राकेश संब्याल के अतिरिक्त जगदीप सिंह, शंभू सिंह, राज सिंह (पार्षद), रिटायर्ड ब्रिगेडियर सरण सिंह, विजय सिंह (रिटायर्ड डीआईजी) डॉ. ज्ञान सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed