फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

कोविड नियंत्रण पर डीसी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

विज्ञापन
meeting
सांबा। डीसी सांबा अनुराधा गुप्ता ने बुधवार को अपने कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए से डीडीसी के सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों से कोविड-19 पर बातचीत की। डीसी ने डीडीसी के सदस्यों को कोविड अस्पताल और जिला अस्पताल में प्रशासन के प्रबंधों के बारे में बताया। उन्होंने जिला अस्पताल में कोविड के मरीजों के लिए लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट, कोविड कंट्रोल रूम, टेलिमेडिसन सिस्टम, सैंपलिंग, कोविड वैक्सीन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने सभी डीडीसी सदस्यों और सरपंचों से टीकाकरण ड्राइव में भाग लेने की अपील की है। साथ ही कोरोना कर्फ्यू के कार्यान्वयन में सबका सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन

डीसी के अनुसार कोरोना कर्फ्यू को बुधवार शाम से अगले सोमवार तक जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में तेजी के साथ बढ़ रहे कोविड मामलों के कारण यह कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं में छूट दी जाएगी। डीसी ने कहा कि भीड़ न करें, दो गज की दूरी रखें, मास्क पहनें, विवाह, अंतिम यात्रा और अन्य सामाजिक समारोहों सहित सार्वजनिक कार्यों पर भीड़ न जुटाएं।
विज्ञापन

डीसी सांबा ने कहा है कि सरकार कोविड महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कोविड को रोकने के लिए समाज के सभी सदस्यों से सहयोग की मांग की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने हर समय सेवा देने के लिए 01923246915 और 01923241004 हेल्पलाइन नंबर और एक टेली मेडिसिन 6006500528 खोला है। साथ ही संकट में बच्चों के लिए बाल कल्याण समिति का 9149407633 हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सरपंचों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग
बाड़ी ब्राह्मणा। डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट अनुराधा गुप्ता ने बुधवार को सरपंचों के साथ ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसके चलते उन्होंने कोविड-19 की दूसरी लहर से बचने के लिए व्यक्त करने के लिए कहा। उसके साथ ही उन्होंने कोविड-19 की वैक्सीनेशन के लिए भी जोर दिया।
उन्होंने सरपंचों को बताया कि वह क्षेत्र में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन कराएं। सरपंचों को आदेश दिए कि वह अपने क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं।

इस मौके पर पंचायत अपर कार्थोली के सरपंच तरसेम सिंह ने गुहार लगाई कि वह प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं और सरपंचों को लॉकडाउन में बाहर निकलने की अनुमति दें ताकि वह क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा सकें। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि वह इसको लेकर जल्द ही कार्रवाई करेंगी। फिलहाल सरपंचों के आईडी ही कर्फ्यू पास होंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मीन सरकार के सरपंच भारत भूषण, कटवालता की सरपंच सपना सपोलिया आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed