फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meeting

भाजपा द्वारा मासिक बैठक आयोजित की गई

विज्ञापन
Meeting
ाजपा की मासिक वैठक के दौरान पार्टी पद अधिकारियों को सम्मानित करते हुए जिला प्रधान - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। भाजपा जिला आरएस पुरा ने कार्यालय कुल्लिया में रविवार को मासिक अनुसूची बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता आरएस पुरा जिलाध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह पम्मी ने की। इस दौरान प्रभारी अयोध्या गुप्ता और सह प्रभारी मनमोहन सिंह, संगठन मंत्री जम्मू पुंछ संसदीय प्रभारी इंद्रजीत खजूरिया भी उपस्थिति थे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए हरभजन सिंह पम्मी, अयोध्या गुप्ता और इंद्रजीत खजूरिया ने राज्य भाजपा कार्य समिति के सदस्य डॉ. पीपी सिंह और पी. राज सिंह लांगेह से जानकारी प्राप्त करने के साथ मंडल स्तर पर प्रत्येक सदस्य से पार्टी को मजबूत बनाए जाने का आह्वान किया। हरभजन सिंह ने उपाध्यक्षों, सचिवों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों के साथ बातचीत की। मंडल टीम सहित विभिन्न संगठनात्मक लक्ष्यों पर चर्चा की। एक बूथ सौ युवा टीम, मोर्चा की टीम, बूथ स्तरीय समितियां, शक्ति केंद्र प्रमुख, पन्ना प्रमुख व मंडल अध्यक्षों ने उन्हें आलाकमान की ओर से दिए कार्य के निष्पादन के बारे में सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महासचिव आकाश चोपड़ा, सुनील दत्त, डीडीसी आरएस पुरा गारू राम भगत और विद्या मोटन डीडीसी ब्लॉक मीरा साहिब आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक में प्रमुख राज्य उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सवर्ण सिंह चिब, डॉ. पीपी सिंह, राज लांगेह राज्य भाजपा कार्यसमिति सदस्य जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, राजेश चौधरी, राकेश कुमार, विकास डोगरा, अशोक वर्मा, परवीन कुमारी, बहादुर लाल, बिश्नाह मंडल अध्यक्ष गगन भाटिया, सुचेतगढ़ मंडल अध्यक्ष गार सिंह, केवल कृष्ण, विनय शर्मा, सुशील कुमार, कुसुम लता, सतीश शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed