फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

वृद्धा पेंशन की आयु 70 वर्ष रखने पर रोष

विज्ञापन
meeting
आरएस पुरा। समाज कल्याण विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2019 तक 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वृद्धों को वृद्धा पेंशन देने का प्रावधान किया है। लोगों ने विभाग के इस निर्णय पर रोष जताते हुए इसे लोगों के साथ धोखा बताया।
विज्ञापन

जेके पीपल सेकूलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा का कहना है कि राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन योजना के लाभ के लिए निर्धारित आयु 65 वर्ष है। लेकिन अब 70 वर्ष आयु होने पर लोगों द्वारा आवेदन करने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि अब जम्मू कश्मीर को यूटी का दर्जा मिलने पर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। लेकिन समाज कल्याण विभाग द्वारा मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन

समाजसेविका सेवानिवृत्त हेडमास्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि कई लोगों ने पांच वर्ष पहले पेंशन के लिए आवेदन किया था पर अभी तक पेंशन नहीं लग पाई है। परिवार के वरिष्ठ नागरिक के पास आय का साधन नही होता। ऐसे में वृद्धों को केन्द्र व राज्य सरकार के वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए। आज के दौर में एक हजार रुपये की पेंशन से जीवन यापन नही किया जा सकता। लेकिन किसी जरूरतमंद को एक हजार रुपये सरकार की ओर से उपलब्ध करवाया जाए तो उनको कुछ हद तक राहत जरूर मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed