फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting regarding administrative units

नई प्रशासनिक इकाइयों के लिए इंतजामों पर जोर

Tue, 12 Aug 2014 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Tue, 12 Aug 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
meeting regarding administrative units
नई प्रशासनिक इकाइयों के लिए हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों से लेकर मुलाजिमों तक की तैनाती के साथ ही प्रशासन ने ढांचागत सुविधाएं बहाल करने के लिए कवायद तेज कर दी है। इस सिलसिले में जिला उपायुक्त डा. शाहिद इकबाल ने समीक्षा बैठक में निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

 
विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा गया कि वह तमाम नई प्रशासनिक इकाइयों के कामकाज को सामान्य ढंग से चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। बैठक के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार कठुआ जिले में हीरानगर सब डिविजन सहित छह तहसीलें, ग्यारह ब्लाक और 17 नयाबतें बनाई गई हैं। इसके लिए 200 के करीब मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
इसी तरह से 17 अफसरों को ब्लाक स्तर की इकाइयों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दफ्तर के कामकाज को सुचारु ढंग से चलाने के लिए कंप्यूटर, स्टेशनरी व अन्य सामान मुहैया करवाया जा रहा है। जिला उपायुक्त ने कहा कि नई प्रशासनिक इकाइयों के लिए इमारती सुविधा मुकम्मल तौर पर फरहाम करवाने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसमें पुरानी इमारतों की मरम्मत और नई इमारतों के लिए भूमि जुटाने की कवायद को पूरा किया जाना चाहिए। इस दौरान बैठक को एसीआर और एसीडी ने पिछले दो सप्ताह के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के लिए किए गए इंतजामों का ब्योरा पेश किया। प्रशासनिक इकाइयों के अलावा जिला उपायुक्त ने सुदूरवर्ती इलाकों में साप्ताहिक स्तर पर लोगों के साथ शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed