{"_id":"6340755283c8d322001c2cc5","slug":"meeting-ramban-news-jmu269681020","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक खड़े करने के लिए बनाएं स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक खड़े करने के लिए बनाएं स्थान
विज्ञापन
meeting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/रामबन। मुख्य सचिव अरुण मेहता ने जम्मू श्रीनगर हाईवे पर ट्रकों को खड़ा करने के लिए क्षेत्र विकसित करने के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके गोयल और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के साथ रामबन में बनिहाल से नाशरी खंड तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य की प्रगति का मौके पर जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए।
मुख्य सचिव ने चंबलवास क्षेत्र के रामपाडी में ट्रकों को खड़ा करने के लिए स्थान विकसित करने के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी को बनिहाल से नाशरी हाईवे को यातायात के लिए सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इसके लिए सड़क पर निर्माण सामग्री व अन्य सामान को तत्काल उठाने के लिए भी कहा गया। उन्होंने इस अवसर पर सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कमेटी के गठन के भी निर्देश जारी किए, ताकि हाईवे पर यातायात को सुचारु बनाए रखा जा सके।
वहीं, चंद्रकोट में उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव ने पुलिस महानिरीक्षक यातायात को बनिहाल रामबन खंड में चार प्रस्तावित स्थलों पर वाहनों को खड़ा करने का स्थान बनाने के निर्देश दिए, ताकि हाईवे बंद होने की स्थिति में यात्रियों को परेशानी न आए। वहीं, सड़क चौड़ीकरण कार्य को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने यातायात और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वह फलों से लदे ट्रकों की हाईवे पर सुचारु मूवमेंट को सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मंडलायुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक यातायात विक्रमजीत सिंह, परिवहन सचिव जी प्रसन्ना रामास्वामी, आदि मौजूद रहे।