{"_id":"618ec018a4c8824ea621d9e9","slug":"meeting-ramban-news-jmu2477126138","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी ने की उधमपुर और रामबन में राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी ने की उधमपुर और रामबन में राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा
विज्ञापन
उधमपुर के डीसी कार्यालय में बैठक करते कमिश्नर सेक्रेटरी रेवेन्यू
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी ने उधमपुर और रामबन में अलग अलग बैठक कर राजस्व विभाग के कामकाज और ऑनलाइन सेवा ‘अपनी जमीन अपनी निगरानी’ के संचालन की स्थिति की समीक्षा की।
मीडिया से बात करते हुए आयुक्त सचिव ने कहा कि अपनी जमीन अपनी निगरानी डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के तहत जम्मू-कश्मीर सरकार की एक पहल है। इस पोर्टल पर जनता को परेशानी मुक्त राजस्व सेवाएं प्रदान करने का एक प्रयास किया गया है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि सिस्टम को और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए पोर्टल अतिरिक्त पारदर्शिता और जवाबदेही लाएगा।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन राजस्व सेवाओं की उपलब्धता अपने प्रारंभिक चरण में हैं। सरकार आम जनता की सुविधा के लिए फुलप्रूफ ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी उपाय कर रही है। बैठक के दौरान आयुक्त सचिव ने जिला प्रशासन को डीआईएलआरएमपी के तहत ‘अपनी जमीन अपनी निगरानी’ पहल के लाभों और महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए एसएमएस भेजने के अलावा जिले में एक लैंड बैंक स्थापित करने का निर्देश दिया।