फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting,jammu news,PDD

24 घंटे बिजली आपूर्ति करवाई जाए सुनिश्चित

विज्ञापन
meeting,jammu news,PDD
जम्मू। प्रदेश में लोगों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए चल रहे प्रोजेक्टों पर काम समय पर पूरा किया जाए। यह निर्देश बिजली निगम के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने अधिकारियों को जारी किए हैं। उन्होंने मंगलवार को गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति सुचारु तरीके से मुहैया करवाने की तैयारियों पर बैठक की। कंसल ने कहा कि गर्मी के मौसम में आपूर्ति करवाने के लिए रोडमैप पर काम किया जाए। 2025 तक हर हाल में प्रोजेक्टों को पूरा करवाया जाए। आने वाले तीन सालों के अंदर लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए। बिजली सुधार में ट्रांसफार्मर अपग्रेड करने, ढांचे को मजबूत बनाने जैसे काम होंगे।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि बिजली की घटनाओं को कम करने के लिए कर्मचारी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे। लापरवाही से काम न करे। वहीं, अधिकारी भी सुनिश्चित करे कि कर्मचारी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे हैं या फिर नहीं।
विज्ञापन

बिजली कारपोरेशन ने बीते वित्तीय साल की तुलना में काफी सुधार किया गया है। कारोना संक्रमण के दौरान भी आने वाली चुनौतियों को हल किया। इस दौरान भी बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से रखी गई। आईटी सेल के माध्यम से आने वाली समस्याओं का निदान समय पर किया जाए। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी पेश नहीं आने चाहिए। प्राजेक्टों के चल रहे कामों की अधिकारी रूटीन में चेकिंग करे और इसकी रिपोर्ट तैयार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैपेक्स बजट 2021-22 पर भी चर्चा की गई। आगामी वित्तीय साल े लिए भी कामों संबंधित प्रस्ताव पर काम किया जाए। जरूरत के लिए अतिरिक्त ट्रासफार्मर का स्टाक रखा जाए। गर्मी के मौसम में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed