{"_id":"603d3af58ebc3ee97444fecf","slug":"meeting-jammu-news-jmu230334223","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन समाज से जुड़े लोगाें की प्रगति पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन समाज से जुड़े लोगाें की प्रगति पर जोर
विज्ञापन
अखनूर में सैन समाज की बैठक में मौजूद लोग।
अखनूर। कस्बे में सैन समाज की बैठक में लोगों के उत्थान के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता अखनूर समाज के प्रधान विजय कुमार ने की। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर सैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सिक्का मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सैन समाज से जुड़े लोगों की प्रगति के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया गया। इसमें सभी सदस्यों ने सहमति जताई।
अध्यक्ष राजेंद्र सिक्का ने कहा कि सैन समाज के लोगों की प्रगति और उत्थान के लिए सैन समाज के सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। इसके साथ एक मुहिम चलाई जाएगी, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा। इसमें सभी परिवार की पहचान होगी। उन्होंने कहा कि सभी सैन समाज लोग एकजुट होकर सैन समाज के लिए कार्य करें। ताकि गरीब और पिछड़े परिवार को समाज में आगे लाकर उनकी पहचान बन सके। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को बाबा सैन भक्त की जयंती जम्मू में स्थित मंदिर में मनाई जाएगी। इस पर राज्य के सभी सैन समाज भक्त बढ़ चढ़ कर भाग लें और बाबा सैन भक्त का आशीर्वाद लें।
इस अवसर पर राज्य महासचिव केवल कुष्ण फौटर, कैशियर अशोक कुमार, अशोक कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रावेंद्र मंगौत्रा, ओम प्रकाश, पवन कुमार, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।