फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

उपायुक्त ने जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
meeting
राजोरी। जिले में लागू किए जा रहे जल जीवन मिशन के तहत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के संबंध में प्रगति की समीक्षा के लिए उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि जल जीवन मिशन के पहले चरण के दौरान पहचाने गए सेरी, लंबेड़ी, किला दरहाल और पंजग्राईं सहित चार ब्लॉकों की डीपीआर तैयार की गई है। इन्हें मंजूरी के लिए जल और स्वच्छता समिति को प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में खराब और बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत और नवीनीकरण से संबंधित मुद्दा भी उठाया गया। ग्राउंड वॉटर जम्मू डिवीजन के अधिकारी ने बताया कि जिले में 2496 हैंडपंप हैं। इनमें से कुछ खराब हैं, जिन्हें जल्द ठीक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी सरकार की योजनाएं जनता को आवश्यक राहत प्रदान करने के लिए है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की कमी के कारण पीड़ित न हों। सरकार द्वारा शुरू किया गया जल जीवन मिशन महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसे जनता की भलाई सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि संबंधित पंचायत समिति बीडीसी अध्यक्षों को हैंडपंपों की मरम्मत का विवरण प्रस्तुत करेगी, जो आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed