{"_id":"6328d4d8d4a57d09505f9645","slug":"meeting-jammu-city-news-jmu2683614170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर सफाई के लिए शहर में तैनात हों वार्ड अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर सफाई के लिए शहर में तैनात हों वार्ड अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बेहतर सफाई के लिए शहर में वार्ड अधिकारी तैनात किए जाएं। इससे साफ-सफाई और अन्य कार्यों में तेजी आएगी। यह मांग स्वच्छ भारत स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हरदीप सिंह मनकोटिया ने कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए। साथ ही शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि शहर में कचरा ठिकाने लगाना चुनौती बनता जा रहा है, जिसके समाधान के लिए कोट भलवाल में यूनिट स्थापित की जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड के लिए वार्ड अधिकारी के पद का सृजन करने पर सहमति बनी। इससे काम में तेजी आएगी। मौजूदा समय में वार्ड निरीक्षक और स्वास्थ्य अधिकारी को काम देखना पड़ रहा है। अब मांग को हाउस में उठाया जाएगा। कचरे के पृथककरण पर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में गत माह जेएमसी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा और चर्चा की है।
बैठक में सदस्य यशपाल शर्मा, गोपाल गुप्ता, संध्या गुप्ता, राशपाल भारद्वाज, सरदार इंद्रजीत सिंह और रशपाल भारद्वाज मौजूद रहे।