फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

जल्द पूरा होगा अखनूर रोड और रिंग रोड का काम

विज्ञापन
meeting
जम्मू। जम्मू-अखनूर राजमार्ग और रिंग रोड परियोजना का अधिकतम कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही शेष कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सांसद जुगल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में जारी केंद्रीय कार्यक्रमों और योजनाओं के कार्यान्वयन और प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी अवनी लवासा ने मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया। सांसद ने संबंधित पदाधिकारियों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ लक्षित वर्गों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही जमीनी स्तर पर केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जन जागरूकता बढ़ाने, उपलब्ध संसाधनों के इष्टतम उपयोग और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को प्राप्त करने के लिए चल रहे विकास कार्यों की बारीकी से निगरानी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-23 के तहत सिर्फ दो महीनों के भीतर 138 मनरेगा कार्य पूरे किए गए थे और 4072 पर काम प्रगति पर था। यह मूल्यांकन किया गया था कि कुल 5172 उम्मीदवारों को हिमायत योजना के तहत नामांकित किया गया था। 3952 उम्मीदवारों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है 1807 उम्मीदवारों को अलग-अलग नौकरियों में रखा गया है, जबकि 462 उम्मीदवारों का प्रशिक्षण चल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के जम्मू जिले में 1300828 लाभार्थी हैं, जिनमें से 820995 पंजीकृत हैं, जबकि 820646 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। पीएमएवाई योजना के तहत 5016 आवासों के लक्ष्य की तुलना में 4749 का कार्य पूरा कर लिया गया है। स्वीकृत 101 कार्यों में से 35 कार्य अब तक पूरे हो चुके हैं। पीएमजीएसवाई के तहत 765 किलोमीटर सड़क लंबाई के लक्ष्य के मुकाबले 728 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया है। सांसद ने कार्यों को पूरा करने में पेश आने वाली बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed