फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

हाउस टैक्स पर चर्चा ही नहीं हुई, विकास के लिए 22 प्रस्ताव पास

विज्ञापन
meeting
जम्मू। नगर निगम का जनरल हाउस आठ महीने बाद शनिवार सुबह 11 बजे हंगामे के बीच शुरू हुआ। इसमें तीखी नोकझोंक के बीच कुल 22 प्रस्ताव पारित किए गए, लेकिन सबसे बड़े मुद्दे हाउस टैक्स पर कोई चर्चा ही नहीं की गई। स्वच्छता रैंकिंग में
विज्ञापन

सदन में शहर में रेलवे स्टेशन से डिवकॉम कार्यालय तक रोड का नाम श्रीमत प्रणवानंद महाराजा मार्ग रखने का मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने प्रस्ताव रखा, जो पारित हो गया है। इसे मंजूरी के लिए सचिवालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद रोड का नाम बदला जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के पीरखो चौक का नाम जामवंत चौक रखने के प्रस्ताव को भी सदन की सहमति से मंजूर किया गया है। रोड का नाम प्रणवानंद महाराज के नाम पर रखा गया। हिंदु योगी होने के साथ वह भारत सर्वाश्रम संघ के संस्थापक हैं, यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हालांकि विपक्षी पार्षदों ने सड़कों का नाम बदलने पर बवाल किया। इस पर जनगणना करने को कहा गया। मेयर ने तमाम हाउस से प्रस्ताव पारित करने की सहमति मांगी। इसमें आधे से ज्यादा पार्षदों ने प्रस्ताव पास करने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन ने प्रस्ताव रखा। बहस के बाद प्रस्ताव पास कर दिया। पार्षद पवन सिंह ने घरों को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने के लिए कहा। इस प्रस्ताव को भी सदन ने मंजूरी दे दी, सीवरेज सिस्टम के साथ जुड़ने से शहर साफ-सुथरा होगा। पार्षद सोबत अली ने वार्डों में खाली जमीन में पार्क बनाने को प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। पार्षद गोपाल गुप्ता ने कहा कि कस्टोडियम संपत्ति को नियमित किया जाए। लंबे समय से संपत्ति के मसले लंबित पड़े हैं। इसका लाभ नहीं मिल रहा, जिसकी संपत्ति है, उसे मिलनी चाहिए। इस प्रस्ताव को भी पास कर मंजूरी के लिए भेजा गया है।
----------------------
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
- पार्षद अशोक सिंह मन्हास ने शहर में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने पर प्रस्ताव लाया। काउंसलर भानू महाजन ने नेशनल हाईवे और गोल मार्केट से लास्ट मोड तक ग्रीन स्टीप लगाने पर प्रस्ताव रखा।
- इसमें वार्ड-21 का भी भाग आता है। शहर हराभरा होगा। पुलिस स्टेशन, पैट्रोल पंप, सरकारी आवास, लोक निर्माण विश्रामगृह समेत अन्य जगहों में सुविधा दी जाए।
- पार्षद प्रमोद कपाही ने वार्ड-14 में पार्किंग स्थल का निर्माण करने को कहा। पार्षद गुरमीत कौर रंधावा ने वार्ड-69 में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि कैमरे लगने से शहर में चोरी की वारदातें कम होंगी। ऐसे में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
- वार्ड-3 के काउंसलर नरोत्तम शर्मा ने कहा कि जम्मू मंदिरों का शहर है। यहां पर जेएमसी द्वारा देवी-देवताओं के फोटो को भी हटाया जा रहा है। कार्रवाई पर विराम लगाया जाए।
- पार्षद इंद्र सिंह सूदन और मोहिंद्र कुमार ने जेेएमसी में काम देरी से हो रहा है। कुछ लापरवाह अधिकारी भी हैं। इन अधिकारियों को यहां से दूसरी जगह भेजा जाए। इससे काम सही तरीके से चलेगा। मौजूदा समय में काम ही नहीं हो रहे हैं। इस प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई है।
- काउंसलर सुनीत कुमार मांग की कि वार्ड-9 में जंबू लोचन कम्यूनिटी हॉल में शॉपिंग कांप्लेक्स और कार पार्किंग सुविधा दी जाए। इससे राजस्व में इजाफा होगा। कांउसलर रितू चौधरी वार्ड-7 ने महेशी गेट का दोबारा से निर्माण करने पर प्रस्ताव लाया। इसे पास कर दिया गया है।
- काउंसलर जगदीश कुमार ने कहा कि पुराने शहर में गलियों की मरम्मत करवाई जाए। मौजूदा समय में दयनीय हालत में हैं। इसे भी मंजूरी दे दी है।
- कांउसलर शारदा कुमारी ने वार्ड-47 में कासिम नगर और राजीव नगर स्थित चौक का नाम कुलदेवता राजा मंडलीक जी के नाम पर रखने पर प्रस्ताव लाया। इससे भी हाउस ने मंजूरी दी है।
- काउंसलर युद्धवीर सेठी ने सेंट पेंटर कॉन्वेंट स्कूल कर्ण बाग में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगवाने को कहा। लंबी बहस के बाद इस प्रस्ताव को पास किया गया।
- काउंसलर इंद्र सिंह सूदन वार्ड-44 ने गुरु तेग बहादुर नगर बाईपास छन्नी रामा से वेव मॉल सड़क का नाम गुरु तेग बहादुर साहिब रखने की मांग की।
------------------
काम के लिए काटने पड़ रहे कई चक्कर
हेल्थ एंड सैनीटेशन कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि नगर निगम में काम करवाने के लिए दो-दो माह का समय लग रहा है। इससे काम समय पर सिरे नहीं चढ़ रहे हैं। अधिकारियों से संपर्क करने पर भी काम नहीं होता। कई बार तो बाहर जाने को कहा जाता है। यह अन्याय है। कई बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

----------------
सिलाई मशीनें बांटने का मुद्दा गरमाया
पार्षद बोले, चेयरमैन दो साल से बांट रहे मशीनें, मिली एक भी नहीं
जम्मू। सोशल जस्टिस स्टैंडिंग कमेटी (एसजेएससी)के चेयरमैन जीत कुमार अंगराल के सिलाई मशीनें आवंटित करने के प्रस्ताव पर बहस शुरू हुई। इस पर माहौल गरमा गया। पार्षद भानू ने सवाल उठाया कि दो साल से मशीनें आवंटित करने के लिए फार्म भरवाए जा रहे हैं, लेकिन मशीनें बांटीं नहीं गईं, अब लाभार्थी परेशान हो रहे हैं। बिना योजना के कैसे फार्म भरवा लिए, यहां तक कि पार्षद ने चेयरमैन को हाउस में कागज में लिखकर माफी मांगने को कह डाला। इस पर विपक्ष ने भी तीखे सवाल करना शुरू कर दिए। बाद में अन्य पार्षदों और मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed