{"_id":"5f496c1f8ebc3e3d1850cbd0","slug":"meeting-jammu-city-news-jmu217482234","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी कार्यालय चौक का नाम बदला, अब जामवंत चौक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी कार्यालय चौक का नाम बदला, अब जामवंत चौक होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिला उपायुक्त दफ्तर से पीरखो जाने वाले मार्ग पर स्थित चौक का नाम डीसी दफ्तर चौक की जगह अब जामवंत चौक होगा। नगर निगम की जनरल फंक्शन, फाइनांस एंड प्लानिंग स्टैंडिंग कमेटी ने चौक का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मेयर चंद्रमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक चौक पर ऋषि जामवंत की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। वर्तमान में यह डीसी आफिस चौक और पीरखो चौक के नाम से जाना जाता है।
बैठक में अन्य मुद्दों पर चर्चा के दौरान मेयर ने कहा कि धार्मिक स्थलों से लेकर सरकारी निर्माण भी नगर निगम की अनुमति के बिना नहीं होंगे। दुकानदारों के लिए एकल डस्टबिन खरीदे जाएंगे। शहर में खाली पड़े प्लॉट और उनमें बनी झुग्गियों को नगर निगम की अनुमति के बिना पानी-बिजली के कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने मुख्य अभियंता पीडीडी और जलशक्ति जम्मू से कहा कि वे हर हाल में निगम की अनुमति के नियम का पालन सुनिश्चित करेंगे।
----
नवरात्र में बंद रहेंगी मीट
की दुकानें और बूचड़खाने
मेयर ने निर्देश दिए गए कि नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि नवरात्र के दौरान दोनों बूचड़खाने बंद रहेंगे। मांस की दुकानें भी इस दौरान नहीं खुलेंगी। अवैध पशु हत्याओं पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
---
बैठक में यह भी लिए फैसले
बैठक में 600 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही जम्मू शहर के विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने के लिए भी कहा। इससे शहर का विकास हो सकेगा। जेएमसी के प्रत्येक वार्ड में पार्षदों की सहमति से विकास करवाया जाएगा। इसके अलावा मरम्मत कार्यों में तेजी लाने, नालों का काम करवाने, होर्डिंग्स हटाने की आउटसोर्सिंग, नवीनतम प्रौद्योगिकी पर लगाए जाने वाले साइनेज बोर्ड, बंदुरख और कोट भलवाल डंपिंग साइट तक सड़क का निर्माण, अलग से ऑटो में एकत्र किए जाने वाले कचरे के निस्तारण मसलों को हल करने को कहा गया। जेएमसी आम जनता को बेहतर पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए अलग-अलग जल भराव स्टेशनों का निर्माण करेगी, कम से कम 5 विद्युत शवदाह गृह बनेंगे, वार्डों को स्ट्रीट लाइटें भी मुहैया करवाई जाएंगी। मेयर ने नगर पशु चिकित्सा अधिकारी से पालतू जानवरों और आवारा कुत्तों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।